ब्रेकिंग
Kota Traffic Police: चालान काटने पर भड़का व्यापारी, पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़; बीच सड़क जमकर हुआ हंग... मैदान पर पसरा मातम! क्रिकेट खेलते समय गिरी आसमानी बिजली; 16 साल के उभरते खिलाड़ी की मौके पर मौत पठानकोट में मंगलवार को 'हाफ-डे' का ऐलान! स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद; नोटिफिकेशन जारी Road Accident Update: बेकाबू टिप्पर ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्य घायल; अस्पताल में ... लुधियाना में 'खाकी' का बड़ा एक्शन! अवैध हथियारों के साथ 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार; बड़ी वारदात की थी तै... पेट्रोल पंप पर 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा! टंकी फुल कराई और बिना पैसे दिए रफूचक्कर हुआ ड्राइवर; देखें CCTV... पंजाब में वकीलों का 'हल्लाबोल'! जारी किया 'नो वर्क नोटिस', आज अदालतों में कामकाज रहेगा पूरी तरह ठप्प USA Trucking Crisis: पंजाबी ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द होने पर सुखजिंदर रंधावा का बड़ा बयान, केंद्र स... Adampur Airport News: बंद होने की खबरों पर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी! लाइव वीडियो में किया ... Punjab Politics: पूर्व सीएम भट्ठल ने अपनी ही पार्टी को घेरा! कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर उठाए ...

इंदौर में चाइनीज डोर इस्तेमाल करने पर होगी सख्त कार्रवाई, पुलिस ने कराई मुनादी

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में चाईनीज डोर से हो रहे हादसों की बढ़ती संख्या की रोकथाम को लेकर पुलिस काफी सख्त नजर आ रही है, पुलिस द्वारा छोटी बड़ी गलियों में इलेक्ट्रॉनिक माइक के माध्यम से हिदायत देती हुई नजर आ रही है। बेचने वाले के साथ खरीदने वाले पर भी कार्रवाई की जाएगी, दरअसल पिछले दिनों छत्रीपुरा क्षेत्र में मंदिर से दर्शन कर लौट रही एक महिला का चाइनीज़ डोर से गला काट गया था, महिला को अंदर और बाहर 20- से अधिक टाँके आए थे। उसके बाद पुलिस भी क्षेत्र में सतर्क हुई। वहीं भारत में चाईनीज डोर का करोड़ों रुपए का करोबार प्रतिवर्ष होता है, जिसके कारण सरकार ने इसके आयात पर तो प्रतिबन्ध लगा ही दिया है, लेकिन उसके बावजूद भी चाईनीज डोर भारी मात्रा में बाजारों में पीछे के दरवाजे से बेचा जा रहा है।

अभी तो पतंगबाजी पूरी तरह से शुरू भी नहीं हुई है लेकिन उससे पहले ही शहर में घटना सामने आ चुकी हैं। जिसके कारण महिला घायल भी हो गई थी और इसी को लेकर अब पुलिस ने मोर्चा खोलते हुए पूरी तरह से चाइनीज डोर को लेकर मुनादी करना शुरू कर दी, बेचने वाले के साथ ही खरीदने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है और इससे होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर भी पुलिस अनाउंसमेंट कर रही है।

छोटी बड़ी गलियों में माइक के माध्यम से पुलिस लोगों को भी जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रही है। यदि किसी के पास चाइनीज डोर मिलता है तो उस पर उचित कार्रवाई भी की जा रही है, पुलिस का साफ तौर पर कहना है कि कोई इसका उपयोग करता हुआ पाया गया तो उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।