ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

नाबालिग ड्राइवर को ट्रैक्टर से कुचला, खेत में ही शव के 17 टुकड़े किए; क्यों हैवान बना मालिक?

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक खौफनाक घटना सामने आई है. रिसिया थाना क्षेत्र के गायत्रीपुरम निवासी 15 वर्षीय नाबालिग लड़के विक्रम की ट्रैक्टर मालिक ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर हत्या कर दी. हत्या का तरीका इतना खतरनाक था कि सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए. दरअसल, 9 दिसंबर को विक्रम के पिता ने अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी.

शिकायत के अनुसार, विक्रम अपने मालिक संजय वर्मा के ट्रैक्टर पर ड्राइवर का काम करता था. घटना वाले दिन विक्रम खेत जुताई के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा. पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि ट्रैक्टर मालिक संजय वर्मा ने अपने सहयोगी लवकुश पाल के साथ मिलकर विक्रम की हत्या कर दी.

दिल दहला देगा हत्या का खौफनाक तरीका

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि खेत में काम करते समय विक्रम ट्रैक्टर से चोटिल हो गया था. इसके बाद संजय वर्मा और लवकुश पाल ने विक्रम को अस्पताल ले जाने के बजाय ट्रैक्टर से बार-बार कुचल कर उसकी पहचान मिटाने की कोशिश की. शव के टुकड़ों को खेत में दबा दिया गया और जूते व कपड़े तालाब में फेंक दिए.

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने यह भी बताया कि विक्रम को ट्रैक्टर से कुचलते वक्त जो कपड़े और शरीर के अंग उसमें फंस गए थे, उन्हें आरोपियों ने चार किलोमीटर दूर ले जाकर दूसरे खेत में साफ कर दिया.

पुलिस ने की कार्रवाई

जांच के दौरान पुलिस को संजय वर्मा के बयान संदिग्ध लगे. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना कबूल कर ली. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव के 17 टुकड़े और अन्य सबूत बरामद किए. शव के अंगों को डीएनए जांच के लिए भेजा गया.

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने कहा, “हम इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएंगे और आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने की हरसंभव कोशिश करेंगे. घटना के खुलासे में सीओ हर्षिता तिवारी, थानाध्यक्ष राजनाथ सिंह और अन्य पुलिस टीमों ने अहम भूमिका निभाई.”