ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

ये तो हद है! मॉर्निंग वॉक पर अकेले निकल गई बीवी, शौहर ने दे दिया तीन तलाक

महाराष्ट्र के ठाणे में तीन तलाक का एक अजीब मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी पत्नी को महज इसलिए तलाक दे दिया, कि वह अकेले ही मॉर्निंग वॉक पर निकल गई थी. चूंकि देश में तीन तलाक के खिलाफ कानून लागू हो चुका है. ऐसे में पुलिस ने पीड़ित पत्नी की शिकायत

पुलिस के मुताबिक मुंबरा क्षेत्र में रहने वाले एक 31 वर्षीय युवक का निकाह 25 वर्षीय युवती के साथ हुआ था. निकाह के बाद दोनों में प्यार भी काफी था. दोनों रोज सुबह शाम साथ में टहलने के लिए जाते थे. बीते मंगलवार को युवक की बीवी अकेले ही मॉर्निंग वॉक पर निकल गई. यही बात आरोपी युवक को नागवार लगी और वह इस कदर नाराज हो गया कि बीवी को फोन कर तीन तलाक दे दिया. यही नहीं, उसने अपने ससुर को भी फोन कर तलाक-ए-बिद्दत की बात कह दी.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इस घटना के आरोपी को उसके ससुर ने समझाने की खूब कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने अपनी बेटी के साथ थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 351-4 और मुस्लिम विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस के मुताबिक देश में तीन तलाक रोधी कानून लागू है. इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

पर दो दिन पहले शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह घटना बीते मंगलवार की सुबह ठाणे के मुंबरा क्षेत्र का है.

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. तीन तलाक कानून लागू होने से पहले आम तौर पर इस तरह की घटनाओं की चर्चा कम होती थी, लेकिन कानून लागू होने के बाद इस तरह के मामले ना केवल चर्चा में आ जाते हैं, बल्कि इन मामलों पर पुलिस भी तुरंत एक्शन लेती है. इस तरह के ज्यादातर मामले उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहे हैं.