ब्रेकिंग
Gurdaspur Accident: बब्बेहाली रोड पर चलती कार पर गिरी पेड़ की भारी टहनी, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र; गाड... Faridkot Central Jail Search: फरीदकोट जेल में बड़ा सर्च ऑपरेशन, बैरकों से 20 मोबाइल और 30 नशीली गोलि... SDRF Search Operation Chhattisgarh: उत्तर बस्तर कांकेर के पखांजूर में हादसा, दूसरे बच्चे साहिल बर्मन... Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में उछाल, 24 कैरेट सोना ₹700 महंगा; जानें आज के ताजा भाव Purandar Mishra Padyatra News: पिछले 28 सालों से निकाली जा रही है नशा मुक्ति यात्रा, हजारों लोगों ने... चितकारा यूनिवर्सिटी बवाल में पटियाला पुलिस का बड़ा एक्शन: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले 2 आरोपी ग... Ludhiana Crime: वोटर लिस्ट रिवीजन ड्यूटी पर महिला BLO से बदसलूकी, सरकारी काम रोकने वाले हरीश पर केस ... Durg News Today: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत ... यात्रियों का ध्यान भटकाकर सामान उड़ाने वाले ऑटो गिरोह का भंडाफोड़: चालक सहित 2 शातिर गिरफ्तार Ranchi Bapu Vatika News: गांधी और शास्त्री जयंती पर राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, ...

शहडोल के अस्पताल में मरीज के अटेंडर से लूट, खुद को CID अधिकारी बताकर नगदी ले गए सफाई कर्मचारी

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में लगातार लूट की घटना सामने आ रही हैं। ताजा मामला शहडोल जिले के जिला अस्पताल से सामने आया है, जहां एक मरीज के अटेंडर से नगरपालिका के दो सफाईकर्मी खुद को सीआईडी बताकर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए, पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की पहचान कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तो वहीं एक अभी भी फरार है।

गोहपारू थाना क्षेत्र के रहने वाले दुर्गेश चर्मकार अपने एक बीमार साथी को लेकर शहडोल जिला अस्पताल आया था ,जहां मरीज का इलाज चल रहा था, इस दौरान दुर्गेश अपने साथी के साथ जिला चिकित्सालय परिसर के धर्मशाला में बीती रात खाना बना रहा था,  तभी बाइक पर सवार होकर दो लोग पहुंचे और खुद को सीआईडी ऑफिसर बताकर मरीज के अटेंडर दुर्गेश और उसके साथी से नगद रुपए और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए,पीड़ितों ने घटना की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई।

कोतवाली पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच किया तो पता लगा कि शहडोल जिला मुख्यालय जय स्तंभ चौक पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाला विनय कुंडे और उसका साथी विनय मालिक ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था, दोनों शहडोल नगरपालिका के सफाईकर्मी है। कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी विनय कुंडे को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका साथी विनय मालिक फरार है। जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।