ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

छतरपुर में संदिग्ध हालत में मिले पति-पत्नी के शव, 3 साल पहले हुई थी शादी

छतरपुर : छतरपुर में पति-पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। जहां उनके शव संदिग्ध हालात में घर में मिले हैं। घटना और मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मामला छतरपुर जिले के लवकुशनगर का है। जहां लवकुशनगर थाने के मिढ़का गांव में 25-26 वर्ष के नवदंपत्ति पति-पत्नी मनोज और ज्योति के शव मिले हैं।

बीती रात दोनों ने साथ में खाना खाया और दोनों घर में अकेले थे उनकी मां बाहर गई हुई थी जब सुबह वापस आई तो पता चला और सुबह मृत अवस्था में मिले। इनकी शादी 3 साल पहले ही हुई थी और शादी को 3 साल ही हुए हैं और अब ये हादसा हो गया। यह सब क्यों और कैसे हुआ, यह हत्या है या आत्महत्या है फिलहाल यह जांच का विषय है। वहीं पुलिस ने शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब आखिर मामला क्या है यह PM रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल थाना पुलिस घटना की जांच और मामले की अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।