ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद... Apple Pay की भारत में एंट्री: शुरुआती चरण में केवल वीजा और मास्टरकार्ड सपोर्ट, यूपीआई यूजर्स को करना... एलन मस्क की xAI ने लॉन्च किया 'इमेजिन इमेज 2.0': AI से फोटो जनरेट और एडिट करना हुआ आसान, OpenAI को म... बुंदेलखंड की पावन धरा पर स्थित झांसी का केदारेश्वर मंदिर, सावन में उमड़ा आस्था का अगाध सैलाब दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज और एक्टिव बनाएंगे ये 7 सुपरफूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल बिहार में अनोखी शवयात्रा: ढोल-नगाड़ों और आर्केस्ट्रा डांस के साथ निकली बुजुर्ग की अंतिम यात्रा, बेटे... बरेली में बड़ा रेल हादसा टला: बंद फाटक तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस स... आंध्र प्रदेश: शक के चलते बीटेक छात्रा की निर्मम हत्या, प्रेमी ने सुनसान नहर किनारे दिया वारदात को अं... पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ...

महाकुंभ 2025 में Ola बताएगा श्रद्धालुओं को सही रास्ता, AI के जरिए करेगा काम आसान

 महाकुंभ 2025 का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने जा रहा है. इस बार यह धार्मिक मेला न केवल आस्था और भक्ति का केंद्र होगा, बल्कि टेक्नोलॉजी की नई ऊंचाइयों को भी छूएगा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ‘कुंभ सहायक चैटबॉट’ पेश किया गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए काम करता है. Ola के एआई मॉडल के साथ डेवलप किया गया यह चैटबॉट श्रद्धालुओं को सही रास्ता दिखाने और मेले के दौरान हर तरह की जानकारी देने में मदद करेगा.

कुंभ सहायक चैटबॉट एक डिजिटल गाइड के तौर पर काम करेगा. इसे खासतौर पर महाकुंभ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के एक्सपीरियंस को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. यह एआई चैटबॉट न केवल इवेंट से जुड़ी जानकारियां देता है, बल्कि श्रद्धालुओं को उनकी जरूरत के मुताबिक रियल-टाइम गाइडेंस भी देता है.

कुंभ सहायक चैटबॉट के फीचर्स

मल्टीपल लैंग्वेज सपोर्ट: यह चैटबॉट हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मराठी, मलयालम, उर्दू, गुजराती, पंजाबी, कन्नड़ और बंगाली भाषा में काम करता है. इसमें ‘भाषिनी’ ऐप को जोड़ा गया है. भाषिनी की वजह से ही अलग-अलग भारतीय भाषा बोलने वाले लोग कुंभ सहायक चैटबॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

आसान यूज के ऑप्शन: चैटबॉट को टेक्स्ट और वॉयस दोनों मोड में एक्सेस किया जा सकता है. चाहे आप टेक्नोलॉजी के जानकार हों या पहली बार डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हों, इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है.