ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद... Apple Pay की भारत में एंट्री: शुरुआती चरण में केवल वीजा और मास्टरकार्ड सपोर्ट, यूपीआई यूजर्स को करना... एलन मस्क की xAI ने लॉन्च किया 'इमेजिन इमेज 2.0': AI से फोटो जनरेट और एडिट करना हुआ आसान, OpenAI को म... बुंदेलखंड की पावन धरा पर स्थित झांसी का केदारेश्वर मंदिर, सावन में उमड़ा आस्था का अगाध सैलाब दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज और एक्टिव बनाएंगे ये 7 सुपरफूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल बिहार में अनोखी शवयात्रा: ढोल-नगाड़ों और आर्केस्ट्रा डांस के साथ निकली बुजुर्ग की अंतिम यात्रा, बेटे... बरेली में बड़ा रेल हादसा टला: बंद फाटक तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस स... आंध्र प्रदेश: शक के चलते बीटेक छात्रा की निर्मम हत्या, प्रेमी ने सुनसान नहर किनारे दिया वारदात को अं... पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ...

अपने हीं बंधकों को मारने पर तुला इजराइल, अबू ओबैदा ने किया बड़ा खुलासा

हमास के मिलिट्री विंग अल-कस्साम ब्रिगेड के स्पोकपर्सन अबू ओबैदा ने इजराइल पर बड़ा आरोप लगाया है. हमास के टेलीग्राम पर जारी एक बयान में कहा गया है कि इजराइली सेना जानबूझकर और बार-बार उन जगहों पर हमला कर रही है, जहां इजराइली बंदी रखे गए हैं.

टेलीग्राम पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “कब्जाधारी (इजराइल) सेना ने हाल ही में एक स्थान को निशाना बनाया जहां कुछ दुश्मन बंदी थे. यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे मारे जाएं, उन्होंने कई बार बमबारी की.” बयान में जोर देकर कहा गया है कि प्रतिरोध समूह के पास खुफिया जानकारी है, जिससे पता चला है कि दुश्मन ने जानबूझकर बंदियों और उनके गार्ड को मारने के इरादे से इन लोकेशन पर हमले किए हैं.

अपने ही बंदियों पर हमला

अबू ओबैदा के मुताबिक अल-कस्साम ब्रिगेड के लड़ाकों ने जिंदा बचे लोगों को निकालने के लिए खोज और बचाव अभियान शुरू किया है. हालांकि सिर्फ एक बंदी को सफलतापूर्वक निकाला जा सका है, लेकिन उसके बचना के गुंजाइश भी कम है.

अबू ओबैदा की पोस्ट के कुछ ही देर बाद, अल-कस्साम ब्रिगेड ने एक वीडियो जारी किया जिसका शीर्षक था “नेतन्याहू और हलेवी किसी भी तरह से गाजा में अपने बंदियों से छुटकारा पाने की कोशिश कर रहे हैं.” फुटेज में एक बंदी को दिखाया गया है, जिसके शरीर पर खून लगा हुआ है और वह मलबे के बीच से हिलने-डुलने के लिए संघर्ष कर रहा है, जो संभवत: उस बमबारी की वजह से है, जिसका अबू ओबैदा ने पोस्ट में जिक्र किया था.

नेतन्याहू के लिए बंधकों रिहाई बनीं फांस

गाजा युद्ध के एक साल से ऊपर होने के बाद भी इजराइल सेना गाजा से बंधकों को रिहा नहीं करा पाई है. जिसके लिए इजराइल के अंदर नेतन्याहू और सेना पर सवाल उठाएं जा रहे हैं और देश सड़को पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.