ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...

भिंड में बेटी के घर से लौट रहे व्यक्ति को चार बदमाशों ने मारी गोली, जानिए पूरा मामला

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। देहात थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर फायरिंग की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पंचम जाटव चंदनपुर के रहने वाले हैं और अपनी बेटी के घर छोलियाना से वापस लौट रहे थे।

 उसी समय पुरानी रंजिश रखने वाले जगत सिंह और उसके साथियों ने उन्हें घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। विवाद के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी जांघ में गोली लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। पंचम के बेटे ने तत्काल इस मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

गोली लगने से घायल हुए पंचम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। देहात पुलिस का कहना है कि पंचम के बयान दर्ज कर लिया गया है।