ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

…तो दबा रह जाता रेप केस, कैसे फंसे ACP मोहसिन खान? IIT छात्रा को साइको कहना अफसर को पड़ा भारी

उत्तर प्रदेश के कानपुर में तैनात रहे एसीपी मोहसिन खान पर आईआईटी की एक छात्रा ने रेप का आरोप लगाया है. इसके बाद अधिकारियों ने एसीपी पर FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं. वहीं, उन्हें चार्ज से भी हटा दिया गया है. इस मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का भी गठन किया गया है.

इस मामले में कुछ नई जानकारियां सामने निकल कर आ रही हैं. सूत्रों के अनुसार, यह मामला गुरुवार को सार्वजनिक हुआ है, लेकिन पहले से इस मामले में एसीपी मोहसिन खान और छात्रा के बीच समझौते की बात चल रही थी. सब कुछ सही जा रहा था और एसीपी को लगभग क्लीनचिट भी मिल गई थी. लेकिन एसीपी के एक बयान ने पीड़िता के गुस्से को भड़का दिया.

यहां जानिए पूरा मामला?

कानपुर IIT मेंएसीपी साइबर क्राइम और क्रिमिनोलॉजी की पढ़ाई कर रहे थे. इसी दौरान छात्रा से मुलाकात हुई. छात्रा का आरोप है कि ACP ने प्यार में फंसाकर रेप किया. ACP के शादीशुदा होने के साथ अन्य सच्चाई सामने आने पर पीड़िता ने कानपुर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की. पुलिस कमिश्नर के आदेश पर डीसीपी अंकिता शर्मा और एसीपी अर्चना सिंह सिविल ड्रेस में आईआईटी पहुंची. दोनों महिला अफसरों ने पूछताछ की तो आरोप सही पाया गया. पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने ACP के खिलाफ रेप समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है.

जब छात्रा को पता चला कि अफसर की पत्नी प्रेग्नेंट है…

एसीपी मोहसिन खान पर आरोप लगाने वाली छात्रा को जब अधिकारी की पत्नी के गर्भवती होने का पता चला तो वो अंदर से टूट गई थी. लेकिन फिर भी किसी तरह से छात्रा ने अपनी किस्मत से समझौता करने का निर्णय लिया और सिर्फ एक शर्त रखी कि एसीपी का तबादला दूसरे शहर में कर दिया जाए. इस बात पर फैसला भी हो गया था और मामला रफा दफा होने वाला था, तभी आलाधिकारियों के सामने एसीपी ने छात्रा को साइको बताया और कहा कि इसका तो मानसिक डॉक्टर द्वारा इलाज कराया जा रहा है.

क्यों नहीं हो पाया समझौता?

इस बात पर छात्रा भड़क गई और समझौते की सभी बातों से इनकार कर दिया. पीड़िता ने कहा कि एक तो मेरा इस्तेमाल किया और ऊपर से मुझे साइको बोल रहे हैं. इसके बाद छात्रा एफआईआर लिखाने पर अड़ गई. एफआईआर के अलावा पीड़िता ने कुछ और मांगे भी रखी हैं, जिसमें उसकी सुरक्षा, निष्पक्ष जांच, आरोपी के सहयोगियों के आईआईटी में प्रवेश पर रोक और उसकी पहचान गोपनीय रखना शामिल है.