ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...

हिमाचल में वीकेंड पर कहां-कहां होगी बर्फबारी? प्लान बनाने से पहले पढ़ लें मौसम विभाग का अपडेट

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी शुरू हो गई है. ऐसे में लोगों के चेहरे खिल उठे हैं. हिमाचल में इस बार की बर्फबारी ने पिछले 12 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पिछले 12 सालों में इस साल हुई सबसे जल्दी और ज्यादा बर्फबारी हुई है. कई इलाकों का तापमान माइनस में पहुंच गया है. हिमाचल प्रदेश के ताबो का तापमान आज सबसे कम -10.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश का सबसे ज्यादा ठंडा इलाका रहा.

अगर आप वीकेंड पर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो जान लीजिए कि मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश के 12 स्थानों पर अगले दो दिन के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और कांगड़ा के ऊंचाई वाले इलाकों में आगे हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. साथ हीअगले 4-5 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

आने वाले दिन का तापमान

हिमाचल प्रदेश के बाकी हिस्सों में आने वाले सात दिनों में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा. बुधवार को शिमला में बर्फबारी देखने को मिली थी, जहां आज 5.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा और आने वाले दिनों में यहां का तापमान लगभग 12 से 17 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है. इसमें शु्क्रवार को 14.2 डिग्री, शनिवार को 16.5 डिग्री, 17.8 डिग्री तापमान रहने का पूर्वानुमान है.

इन इलाकों में रहा माइनस

आज हिमाचल प्रदेश के जिन इलाकों में तापमान माइनस में रहा. उनमें कुकुमसेरी में -6.2 डिग्री, भुंतर में 0.4 डिग्री, कल्पा में -1.4 डिग्री, सोलन में 0.5 डिग्री, ऊना में -0.6 डिग्री, बरढ़ी में -0.9 डिग्री, सियोबाग में 0.0 डिग्री, रिकांगपिओ में 0.2 डिग्री, बजौरा में 0.3 डिग्री, हमीरपुर में 0.1 डिग्री, सुंदरनगर में -0.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश में कई इलाकों में मौसम साफ रहने का भी अनुमान जताया गया है.