ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

छिंदवाड़ा में मोबाइल चोरी के शक में मजदूर को पीटा, इलाज के दौरान मौत

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में मोबाइल चोरी के शक में तीन युवकों ने काम करने आए एक मजदूर के साथ मारपीट कर दी, आपको बता दें कि बुधवार को इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई है यह घटना देहात थाना क्षेत्र में आने वाले भैसादंड की है। यहां पर मामूली विवाद में युवक को चोरी के शक में कमरे में बंद करके पीटा गया पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। देहात थाना पुलिस का कहना है कि धनेगांव का रहने वाला प्रमोद भैसादंड में पुल में काम करने के लिए गया था। यहां पर अपने दोस्त शांताराम और अंकित के साथ एक गुमटी में चाय नाश्ता करने आता था और यहां पर शराब भी पीता था।

कुछ दिन पहले गुमटी में शराब पीने गया था जिस समय वह शराब पी रहा था, उसी गुमटी वाले का मोबाइल चोरी हो गया जिसके बाद प्रमोद जब इस गुमटी में पहुंचा तो गुमटी चालक और उसके रिश्तेदारों ने उसे रोक लिया और मोबाइल चोरी की बात करते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की, प्रमोद को एक बंद कमरे में ले गए और यहां पर उसे पीटा गया और उसके दो दोस्तों के साथ भी मारपीट की गई। जिसके बाद प्रमोद बेहोश हो गया था बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।