ब्रेकिंग
JRSU 2nd Convocation 2026: राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ रहे मौजूद, 5 मेधावी छात्रों को मिला ... Deoghar Police Action: देवघर में नशे के कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा, 40 से अधिक आरोपी भेजे गए जेल Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ...

दमोह में दलित दूल्हे को घोड़ी पर बिठाने पर भड़क गए दबंग, बग्गी चलाने वाले को पीटा

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के ग्रामीण अंचलों में आज भी जात पात का बोलबाला है, दलित दूल्हों को घोड़ी चढ़ने और बग्गी में बारात निकालने की मनाही है। जब घोड़ा बग्गी वाले इलाके के दबंगों की बात ना मानते हुए हरिजन दलित दूल्हों की बारात बग्गी और डीजे के साथ निकलवा दी तो ठाकुर समाज के लोग नाराज़ हो गए। दमोह जिले के देहात थाना की जबलपुर नाका पुलिस चौकी के चौरई गांव में मंगलवार को एक दलित परिवार के यहां शादी थी, बारात में दूल्हे को घोड़े की बग्गी में बिठाकर घुमाया गया जो इलाके के दबंग और बड़ी जात के लोगों को नागवार गुजरा।

इन्हीं ठाकुर समाज के लोगों ने बग्गी वाले को शादी के पहले ही हिदायत दे दी थी कि दलितों को घोड़ी चढ़ाना मना है पर इलाके के कुछ नेता नुमा लोगों ने बग्गी बालों को मना लिया और उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी ले ली। भोले भाले बग्गी वाले उनकी दिलासा में आ गए और बग्गी में बिठाकर दलित दूल्हे की बारात निकाल दी। नाराज दबंगों ने दूल्हे और बारात से तो कुछ नहीं कहा ,लौटते ही घोड़े और बग्गी वाले  साथ में डीजे वाले युवकों की दौड़ा दौड़ा कर जमकर धुनाई कर दी।

दबंग रत्नेश ठाकुर अपने साथियों के साथ रास्ता रोककर बग्गी में और डीजे गाड़ी में तोड़फोड़ तो की साथ ही बग्गी चलाने वाले राहुल रजक, जगदीश और कृष्णा रजक नाम के युवकों के साथ जमकर मारपीट भी की है। दबंगों से पीड़ित युवक पिटाई के बाद बचते बचाते पुलिस चौकी पहुंचे जहां पुलिस ने पहले इलाज़ कराने जिला अस्पताल भेजा जहां पीड़ितों ने अपनी आप बीती सुनाई।