ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

दो लड़कियों को हुआ प्यार…एक ने दूसरी की मांग में सिंदूर भरकर रचाई शादी…लिव इन में रहने की खाई कसमें

मंदसौर : मध्यप्रदेश के मंदसौर की सीमा से लगे भवानी मंडी में सोमवार को दो युवतियों ने लीव इन में रहने के लिए हिंदू रीतिरिवाज के साथ शादी की और साथ रहने की कसमें खाई लेकिन उनकी खुशी ज्यादा देर नहीं चली। दोनों युवतियों में से एक युवती के मामा पहुंचे और उसको अपने साथ ले गए। युवतियों ने कोर्ट से समलैंगिक विवाह की अनुमति मांगी थी लेकिन कोर्ट से उन्हें पता चला कि भारत में समलैंगिक विवाह की मान्यता नहीं है जिसके बाद दोनों ने एफिडेविट बनवाया और लिव इन में रहने की इच्छा जताई। लिव इन में रहने की इजाजत मिलने के बाद हिंदू रीति रिवाज से शादी रचा ली।

PunjabKesari

लिव इन में पति की भूमिका निभाने वाली युवती ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करती है और उसकी दोस्त खाना बनाने का काम करती है। उनकी पहली मुलाकात उस समय हुई जब वह एक मकान के निर्माण कार्य में मजदूरी का कार्य कर रही थी और उसकी दोस्त वहां खाना बनाने आती थी। तब से ही दोनों एक दूसरे को जानने लगी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ी तो दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया। इसके बाद हिम्मत करके कोर्ट पहुंचकर शादी करने की इच्छा जताई। यहां उन्हें पता चला कि देश में समलैंगिक विवाह को मान्यता नहीं है। इसके बाद दोनों ने लिव इन में रहना तय किया। इस पर कोर्ट द्वारा दोनों युवतियों को लिव इन में रहने की इजाजत दे दी गई है।

सोना निभाएगी पति की भूमिका, रीना की मांग में भरा सिंदूर

सोना ने बताया कि रीना के परिजन दोनों की दोस्ती से खुश नहीं थे एवं साथ रहने पर आपत्ति जताते थे। इस बात को लेकर रीना के परिवार में हमेशा झगड़ा हुआ करता था। रीना को प्रताड़ित किए जाने पर उसने सोना से लव मैरिज करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सोना के परिजनों ने इस पर सहमति दे दी। सोना ने बताया कि कोर्ट द्वारा उनको लिव इन में रहने की इजाजत दी है। उसने हिन्दू रस्म के अनुसार, भगवान को साक्षी मानकर रीना की मांग में सिंदूर भरा। भविष्य में वह रीना के पति की भूमिका निभाएगी एवं दोनों साथ रहकर परिवार का पालन पोषण करेंगे। दोनों ही लिव इन के लिए अपने घर पहुंची थी लेकिन बाद में रीना के परिजन घर पहुंच गए और मारपीट कर उसे ले गए।