ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

रॉड मारा, फिर पेट्रोल डालकर जलाया… सिक्योरिटी गार्ड्स ने पान दुकानदार को मार डाला, वजह क्या?

मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो सुरक्षा गार्डों ने पान की दुकान चलाने वाले युवक की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपियों ने उसके शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आरोपी सुरक्षा गार्ड खुद पुलिस के पास पहुंचे और उन्होंने अपना जुर्म कुबूल किया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है. मौके पर एफएसएल की टीम बुलाई गई, वहां से सुबूत जुटाए गए हैं. पुलिस की शुरूआती जांच में मामल पुरानी रंजिश का निकला है.

घटना जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र में शहर के बीचोबीच पुराने बस स्टैंड के सामने की है. इस वारदात में लोहे की रॉड से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई और उसके शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया. यह सनसनीखेज घटना एक निजी प्रिंटिंग प्रेस के अंदर हुई, जिसे पहले से बैंक द्वारा सीज कर दिया गया था. मृतक की पहचान 35 वर्षीय विकास उर्फ विक्की पटेल के रूप में हुई है, जो नया मोहल्ला इलाके का निवासी था.

पान की दुकान चलाता था मृतक

घटना स्थल पर पहुंची एफएसएल और पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, मृतक विकास प्रिंटिंग प्रेस के बाहर पान की दुकान चलाता था और वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को अक्सर परेशान करता था. मृतक द्वारा की जा रही परेशानियों से तंग आकर सुरक्षा गार्ड्स, हेमराज निवासी सरिया मुलताई वेतुल और डिंडोरी शहपुरा निवासी ज्ञानी सिंह ठाकुर ने इस वारदात को अंजाम दिया.

लोहे की रॉड से मारा, पेट्रोल डालकर लगा दी आग

घटना के मुताबिक, सुरक्षा गार्ड्स ने पहले विकास को लोहे की रॉड से मारा, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद उन्होंने उसके शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. प्रेस के अंदर आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया. हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. उन्होंने ओमती पुलिस थाने में जाकर अपना अपराध कबूल किया.

सुरक्षा गार्डों को परेशान करता था मृतक

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. टीआई ओमती, राजपाल सिंह बघेल ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में यह साफ हो गया है कि हत्या व्यक्तिगत रंजिश के चलते की गई. प्रेस की सुरक्षा में तैनात दोनों आरोपी लंबे समय से मृतक की हरकतों से परेशान थे. इसी के चलते तीनों ने एक साथ मिलाकर शराब पी और रॉड से हमला कर घायल को घसीट कर अंदर ले गए और पेट्रोल डालकर आग लगा दी.

पुलिस ने की कार्रवाई

इस वारदात से लोग दहशत में हैं. लोगों का कहना है कि यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि समाज में आपसी सहनशीलता और व्यक्तिगत गुस्से के बढ़ते मामलों को दर्शाती है. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और आगजनी के कारणों की भी जांच की जा रही है.