ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

MP की इस डिश के दीवाने हुए दिलजीत दोसांझ, खाते ही बोले उठे वाह; इंदौर में होना है कार्यक्रम

मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार की शाम मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का कार्यक्रम है. कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए वह एक दिन पहले ही इंदौर पहुंच चुके हैं. सुबह-सुबह दिलजीत दोसांझ इंदौर के छप्पन दुकान पहुंचे और यहां के फेमस पोहे का लुफ्त उठाया. उन्होंने पोहे की जमकर तारीफ भी की. ब्रेकफास्ट में इंदौर के लोग पोहे को बहुत पसंद करते हैं. यहां का पोहा पूरे देश में मशहूर है.

दिलजीत दोसांझ का कार्यक्रम इंदौर के खजराना क्षेत्र के बाईपास के ग्राउंड में आयोजित होना है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उनके फैंस भी भाग लेने के लिए पहुंचने वाले हैं. तकरीबन 25000 से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान प्रारंभिक तौर पर आयोजनों के द्वारा जताया जा रहा है. वहीं, कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिलजीत शनिवार शाम को ही इंदौर में पहुंच चुके हैं. उनके कार्यक्रम को लेकर हिंदूवादी संगठन विरोध जता रहे हैं.

56 दुकान पर लिया पोहा का मजा

दिलजीत दोसांझ अल सुबह इंदौर के 56 दुकान पर पहुंचे. उन्होंने यहां पोहे का लुफ्त उठाया. इस दौरान उन्होंने दुकानदार से भी पोहे के बारे में जानकारी ली और उन्हें भी पोहा खिलाया. 56 दुकान पहुंचने की सूचना जब उनके फैंस को लगी तो वह भी अल सुबह ही वहां पहुंच गए. इस दौरान दिलजीत ने किसी भी फैंस को निराश नहीं किया. उन्होंने किसी से हाथ मिलाया तो किसी के साथ सेल्फी ली तो किसी को अपना ऑटोग्राफ भी दिया.