ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

ग्वालियर में शराब की दुकान पर लूट, सेल्समैन को मारी गोली

डबरा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आने वाले भितरवार अनुभाग के घाटीगांव थाना क्षेत्र में 17 नवम्बर की रात को एक शराब की दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। तीन अज्ञात आरोपियों ने शराब की दुकान पर रखे गल्ले में से लगभग 40 हजार रुपए लूट लिए। जब शुभम राय, जो कि शराब की दुकान पर सेल्समैन था उसने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे पिस्टल से गोली मार दी। गोली शुभम के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल शुभम राय को तुरंत ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटनास्थल से आरोपी मोटर साइकिलों पर फरार हो गए और मोहना की दिशा में भाग गए। घटना के बाद घाटीगांव थाना प्रभारी जीवनलाल माहौर ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि आरोपी अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की योजना बनाई।