ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

छतरपुर में 30 हजार रुपए के इनामी आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर ,पैर में लगी गोली

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में रविवार की देर रात को पुलिस ने एक आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर कर उसे पकड़ लिया है। आपको बता दें कि यह आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी घटना के बाद से आरोपी फरार था। आरोपी पर पुलिस ने 30 हजार रुपए का इनाम भी रखा था रविवार की देर रात को पुलिस को आरोपी के बारे में सूचना मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया है आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम रविंद्र परिहार है जो देरी गांव का रहने वाला है और 20 दिन पहले ओरछा थाना पुलिस उसे देरी गांव पकड़ने गई थी। तभी आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी, इसके बाद आरोपी फरार हो गया था मातगुवां पुलिस ने रविवार की रात को एक बेयर हाउस के पास आरोपी को चारों तरफ से घेर लिया आरोपी ने पुलिस पर फायर किया और भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने आरोपी पर फायर किया आरोपी के पैर में गोली लग गई और उसे पकड़ कर जिला अस्पताल लाया गया।