ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

दिनारा थाने में बवाल: भीड़ ने बीमार प्रधान आरक्षक को बेरहमी से पीटा, तमाशबीन बनी रही पुलिस

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाने में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भीड़ ने बीमार प्रधान आरक्षक रवि मांझी को थाने के बाहर पटक-पटक कर लात-घूंसों से पीटा। आश्चर्यजनक बात यह है कि इस दौरान थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे और किसी ने भी अपने साथी की मदद नहीं की।

सूत्रों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब दिनारा थाना पुलिस अलगी गांव में हुई चोरी की जांच कर रही थी। थाने में तैनात प्रधान आरक्षक रवि मांझी, जो हाल ही में ऑपरेशन के बाद ड्यूटी पर लौटे थे, आराम के लिए सोफे पर लेटे थे। तभी वहां भीड़ पहुंची और उनसे सवाल-जवाब करने लगी। बीमार प्रधान आरक्षक ने भीड़ से निवेदन किया कि वह उनकी हालत समझें, लेकिन उनकी कोई बात नहीं सुनी गई।

स्थिति बिगड़ने पर भीड़ ने प्रधान आरक्षक को थाने के बाहर खींच लिया और बेरहमी से पीटा। घटना के दौरान अन्य पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह घटना पुलिस प्रशासन की विफलता पर एवं पुलिस की साख पर गहरी चोट करती है अगर पुलिस खुद असुरक्षित है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा।