ब्रेकिंग
Jharkhand Rajya Sabha Election: मुख्यमंत्री आवास में महागठबंधन की बैठक; मॉक पोल में जीत का दावा, भाज... Bokaro Steel Plant Accident: बीपीएससीएल कोल हैंडलिंग प्लांट में हादसा; काम के दौरान ठेका कर्मी की मौ... Ranchi News: नामकुम रेलवे स्टेशन के पास मिला आरपीएफ जवान का शव; वर्दी में था जवान, जांच में जुटी पुल... Ranchi Crime News: बरियातू में पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी पवन मुंडा गिरफ्तार Jharia Water Crisis: बागडीगी बस्ती में 6 महीने से पानी का संकट; बीसीसीएल (BCCL) कार्यालय के बाहर लोग... Bokaro Land Subsidence: बेरमो कोयलांचल में अचानक धंसी जमीन; नीचे धधक रही आग, लोगों में दहशत Jharkhand Monsoon Update: मानसून की कमजोर शुरुआत; झारखंड में सामान्य से 59% कम बारिश, किसानों की बढ़ी... Ludhiana Police Action: बैंक ऑफ बड़ौदा ATM चोरी मामला; आरोपियों से आधुनिक कटर और औजार बरामद, रिमांड ... Punjab Industry News: पंजाब सरकार का औद्योगिक नीति में बदलाव; बिजली बिलों पर टैक्स नोटिस से उद्योगपत... Viral Video Punjab: सुलतानपुर लोधी की यात्री बस में महिला का नशा करते वीडियो वायरल; नशे के खिलाफ दाव...

गजब की चोरी! जीजा ने स्कूटी के लिए नहीं दिए पैसे तो, साले ने दीवार में छिपा दिए लाखों के गहने

गुजरात के सूरत जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक साले ने जीजा के घर से लाखों रुपये के जेवर और हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली. साले ने जीजा से स्कूटी खरीदने के लिए बीस हजार रुपये मांगे थे, लेकिन जीजा ने उसे पैसे देने से मना कर दिया था. इसके बाद आरोपी साले ने जीजा के घर से ही चोरी कर ली. जीजा की तहरीर पर जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

सूरत में एक साले ने अपने जीजा के घर से 51 हजार कैश और 137.5 ग्राम सोने के गहने चोरी कर लिए हैं. आरोपी ने अपने जीजा से स्कूटी खरीदने के लिए बीस हजार रुपये मांगे थे, लेकिन जीजा ने पैसे देने से मना कर दिया था. इसके बाद आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक ने बताया कि वह धीरे-धीरे चोरी की इस घटना को अंजाम दे रहा था.

दीवार में छुपाया चोरी का सामान

आरोपी ने चोरी के बाद का गहने और रुपये को एक दीवार में छुपा दिया था और उस दीवार के ऊपर से व्हाइट सीमेंट का प्लास्टर कर दिया था. क्राइम ब्रांच की टीम ने दीवार में छिपाए हुए 16.22 लाख रुपए के गहनों को बरामद कर लिया है. आरोपी की पहचान जयकुमार सुरेशभाई भंडारी (37) के तौर पर हुई है, जिसे पुलिस ने पालनपुर हरा नहर रोड, सूरत से गिरफ्तार किया है.

249.78 ग्राम सोना किया जब्त

पुलिस ने आरोपी युवक के घर से 249.78 ग्राम सोने के गहने जब्त किए है, जिनकी कीमत 16.22 लाख रुपए बताई जा रही है. उमरा थाने में 11 नवंबर को चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. अमृतभाई बाग्राभाई भंडारी (61) अपने परिवार के साथ पालिताना और वीरपुर दर्शन लिए गए थे. इसी दौरान 8 से 11 नवंबर के बीच आरोपी साले ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. शिकायत दर्ज होती क्राइम ब्रांच की टीमें मामले की जांच में जुट गई थी.

मंदिर में काम करता था आरोपी

पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस घटना को पीड़िता के साले जयकुमार ने ही अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आरोपी ने बताया कि उसका जीजा साईं बाबा मंदिर में पुजारी और ट्रस्टी हैं. आरोपी ने बताया कि वह उसी मंदिर में काम किया करता था, जहां से उसे 5,000 महीने के हिसाब से पैसे मिलते थे.

एक्टिवा स्कूटी के लिए मांगे थे पैसे

आरोपी ने कुछ महीनों पहले जीजा से एक्टिवा स्कूटी खरीदने के लिए बीस हजार रुपये मांगे थे, लेकिन जीजा ने पैसे देने से मना कर दिए थे. इसके बाद आरोपी ने चोरी की योजना बनाई थी. आरोपी ने चोरी के समान को अपने घर की दीवार में छुपा दिया था.