ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

जहरीली बनी हुई दिल्ली की हवा, 8 इलाकों में AQI 400 के पार; आज से GRAP-3 लागू

देश में मौसम लगातार करवट ले रहा है. मौसम विभाग के सर्दियों को लेकर पूर्वानुमान के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के ज्यादातर राज्यों में सर्दियों की शुरुआत हो गई है. दिल्ली, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे की दस्तक के साथ ही सुबह हल्की ठंड भी महसूस हो रही है. हालांकि, दिल्ली वालों को कोहरे के साथ साथ स्मॉग और धुंध का डबल अटैक झेलना पड़ रहा है. राष्ट्रीय राजधानी और उसके आस पास के इलाके में कई जगह विजिबिलिटी शून्य रिकॉर्ड की जा रही है. ऐसे में दिल्ली की हवा के गिरती क्वालिटी के बाद भी CAQM यानी कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने राज्य में शुक्रवार से GRAP-3 लागू कर दिया है.

GRAP का स्टेज III तब लागू किया जाता है, जब AQI 401-450 की सीमा में गंभीर हो जाता है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एप समीर के मुताबिक, आज दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 409 है, ये सीवियर कैटेगरी है. इसके अलावा 15 नवंबर को भी कई इलाकों में AQI 450 के ऊपर है.

  • आनंद विहार 441
  • बवाना 455
  • जहांगीरपुरी 458
  • मुंडका 449
  • रोहिणी 452
  • वजीरपुर 455 (ये डेटा सुबह 6 बजे का है)

कितना रहेगा दिल्ली का तापमान?

हर साल दिल्ली नवंबर महीने में गैस चैंबर में तब्दील हो जाती है.राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने हुए स्कूली बच्चों के हित में बड़ा फैसला लिया है. प्रदूषण को देखते हुए आतिशी ने अगले निर्देश तक दिल्ली के सभी प्राथमिक विद्यालय ऑनलाइन क्लास करने का आदेश दिया है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और 16 न्यूनतम डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

ग्रैप 3 में रहती हैं ये पाबंदियां

  • BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल फोर व्हीलर गाड़ियों पर बैन.
  • हल्के कमर्शियल गाड़ियों, डीजल ट्रकों की एंट्री पर रोक.
  • गैर-जरूरी कंस्ट्रक्शन पर रोक.
  • तंदूर में कोयले और लकड़ी के इस्तेमाल पर पाबंदी.
  • इमरजेंसी के लिए ही डीजल जनरेटर सेट के इस्तेमाल की छूट
  • प्राइमरी क्लास के बच्चों की ऑनलाइन क्लास को लेकर राज्य सरकार फैसला ले सकती हैं.

बारिश होने की संभावना

उत्तर प्रदेश में ठंड की शुरुआत हो चुकी है. राज्य में घना कोहरा छाने से कई हिस्सों में विजिबिलिटी कम हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में ठंड में और तेजी आने की संभावना है. इसके अलावा बिहार में भी सर्दियों ने दस्तक दे दी है. विभाग के मुताबिक आज राज्य का अधिकतम तापमान 30 से 32 और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने कर्नाटक में 18 नवंबर, तमिलनाडु में 19 नवंबर तक आंध्र प्रदेश में 18 नवंबर को, केरल में 19 नवंबर को बारिश होने की संभावना जताई है.