ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

SDM साहब की लाल बत्ती वाली गाड़ी पर चढ़ गई बार डांसर, लगाने लगी ठुमके… Video वायरल होते ही हुआ ये एक्शन

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के झांसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख कर सभी हैरान रह गए. वीडियो में SDM लिखी गाड़ी के बोनट पर एक बार गर्ल और एक लड़का साथ में नाचते नजर आ रहे हैं. वीडियो में गाड़ी का हूटर और नीली-लाल बत्ती जल रही है. इसके अलावा वायरल वीडियो में गाड़ी के आस पास झूम रहे लोग उन पर पैसे लुटा रहे हैं और बैकग्राउंड में ‘मैडम बैठ बोलेरो, मैं तेरी खातिर ले आया’ गाना बज रहा है. गाड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार भी लिखा हुआ है.

वीडियो में दिख रही बोलेरो गाड़ी का नंबर यूपी 93 डीटी 5509 है. ऐसे में ये गाड़ी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण में तैनात एक एसडीएम की बताई जा रही है. वीडियो के वायरल होते ही प्रशासन ने ओएसडी और फर्म मालिक को नोटिस भी थमा दिया है. जानकारी के मुताबिक घटना शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के तालौड़ गांव की है. गांव में एक परिवार में बच्चे का जन्मदिन था, जिसमें डांस करने के लिए बार डांसर को बुलाया गया था.

सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

जानकारी के मुताबिक गांव के लोगों में रौब जताने के लिए गाड़ी का हूटर बजाया और लाल बत्ती जलाई गई. इसी बीच एक बार गर्ल गाड़ी के बोनट पर चढ़ गई और डांस करने लगी. वहीं उसके पीछे एक युवक आया और उसके साथ नाचने लगा. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे नजारे का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया और उसे अपने स्टेटस में लगा लिया. इसे बाद से वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

किसने वीडियो किया है अपलोड?

वीडियो को सोशल मीडिया पर एक्स पर मिनाल सुल्तान नाम के यूजर ने अपलोड किया है. वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने UP पुलिस को टैग कर मामले को संज्ञान में लेने को कहा है. वहीं मामले में DM ने बैठक बुलाई है और जांच करने के आदेश दिए हैं. मामले को लेकर SDM का कहना है कि उस वक्त गाड़ी BDA के ओएसडी साहब को अटैच की गई थी, लेकिन उस दौरान वह गाड़ी में नहीं थे. ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि गाड़ी को लेकर ड्राइवर गया हो.