ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

दिल्ली: लड़की और उसकी मौसी के साथ गैंगरेप, क्लब के बहाने कार में बैठाकर ले गए, और फिर…

दिल्ली में शनिवार की रात 12 बजे के आसपास एक नाबालिग लड़की और उसकी मौसी क्लबिंग करने के लिए निकली थीं, जिनको झांसा देकर कुछ कार सवार युवक अपने साथ कार में बैठाकर ले गए और फिर उन्हें पहले खूब कार में घुमाया. इसके बाद उन्होंने लाजपत नगर ले जाकर दोनों के साथ गैंगरेप किया. अब इन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल नाबालिग होने की वजह से इनको क्लब में नहीं जाने दिया. उसी दौरान कुछ कार सवार लड़के आए और लड़की की मौसी से बात करने लगे. उन्होंने लड़की और उसकी मौसी को क्लब ले जाने का झांसा दिया. इसके बाद आश्रम अंडरपास पर खड़ी लड़की और उसकी मौसी लड़कों के साथ क्लब जाने के लिए उनकी कार में बैठ गईं. इसके बाद दोनों के बीच फोन नंबर एक्सचेंज हो जाता है.

लाजपत नगर ले जाकर गैंगरेप

उन्होंने लड़की और उसकी मौसी से मालवीय नगर क्लब जाने की बात कही. रास्ते में लड़के लड़कियों को कोल्ड ड्रिंक के साथ शराब ऑफर की, जिसमें उन्होंने नशीला पदार्थ मिला दिया था. उसे पीने के बाद लड़की और उसकी मौसी बेसुध हो गईं. इसके बाद कार सवार युवक लड़कियों को गुरुग्राम में घुमाते रहे और आखिर में लाजपत नगर कस्तूरबा निकेतन के घर में ले जाकर दोनो के साथ गैंगरेप किया.

लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया

आखिर में लड़के लड़की और उसकी मौसी को आश्रम उनके घर के पास छोड़ कर फरार हो गए. लड़कों के नाम शिवम, अमन पाल, आशीष, अमर मेहता और अभिषेक है. इसके बाद अगले दिन यानी रविवार की सुबह नाबालिग लड़की के पेट में अचानक से दर्द शुरू हुआ. वह लड़की अपनी मौसी के साथ सफदरजंग हॉस्पिटल पहुंची, जिसके बाद इलाज के दौरान पता चला कि इनके साथ रेप हुआ है. पुलिस को जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम दोनों का बयान रिकॉर्ड किया और कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया.