ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

स्नैपचैट पर बात, एक करोड़ की मांग… UP के शूटर क्यों किए गए हायर? बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में नया खुलासा

मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपियों ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है. बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए पहले ठाणे और पुणे मॉड्यूल के शूटरों से संपर्क किया गया था. इसके लिए उन्होंने शुभम लोंकर से एक करोड़ रुपयों की मांग की थी. रकम ज्यादा होने पर शुभम ने इरादा बदल दिया था और हत्या की सुपारी उत्तर प्रदेश के शूटरों को दी गई.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के पास से जब्त मोबाइल फोन से बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी का भी फोटो बरामद हुआ है. शुभम लोंकर के हैंडलर से इसे स्नैपचैट के जरिए शेयर किया गया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुभम लोंकर ने पुणे और ठाणे के शूटरों से संपर्क किया था. उन्हें बाबा सिद्दीकी की रसूख का अंदाजा था, इसलिए उन्होंने एक करोड़ रुपया की डिमांड की थी. वहीं, पुलिस विभाग ने बाबा सिद्दीकी के बॉडी गार्ड को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड किया है.

उत्तर भारत के शूटरों को किया था हायर

हत्याकांड के बाद क्या रिएक्शन होगा वह इस बात को बखूबी जानते थे. लेकिन रकम ज्यादा होने पर शुभम राजी नहीं हुआ, जिसके बाद शुभम लोंकर ने अपना इरादा बदल दिया. आरोपी ने किए खुलासे के मुताबिक, शुभम लोंकर को यह पता था कि उत्तर प्रदेश के लोगों को बाबा सिद्दीकी की महाराष्ट्र में इमेज और उनके कद के बारे में जानकारी नहीं होगी, इसलिए वे कम पैसे में भी हत्या करने के लिए राजी हो जाएंगे. इसलिए धर्मराज और शिवकुमार गुरनेल जैसे शूटर हायर किए, जो कि उत्तर भारत का मॉड्यूल था. उन्होंने शूट आउट को अंजाम दिया. लेकिन इनसे कितने रुपयों की डील हुई ये साफ नही है.

बाबा सिद्दीकी के बॉडीगार्ड को किया सस्पेंड

क्राइम ब्रांच को शक है कि शिवकुमार, जीशान और शुभम लोंकर इसमें मुख्य सरगना हैं. पकड़ा गया आरोपी राम कनोजिया भले यूपी का है, लेकिन वो नवी मुंबई के पनवेल का निवासी है. 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की हत्या के समय उनकी सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल शाम सोनावाने को सस्पेंड कर दिया गया है. शाम सोनावाने ने अपने बयान में कहा था कि पटाखे की आवाज के चलते धुआं ज्यादा था, इसलिए वो हमलावरों को देख नही सका. उसे पुलिस विभाग ने प्राथमिक जांच के बाद सस्पेंडकर दिया है. उस पर हमले के समय लापरवाही बरतने का आरोप है. वहीं, दूसरी तरफ सवाल ये है की क्या जीशान सिद्दीकी भी शूटर्स के निशाने पर थे? शूटर्स ने जब फायरिंग की तब जीशान को एक फोन आ गया था, वो अपने पिता बाबा सिद्दीकी से पीछे रह गए और बच गए.