ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी आज लेंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ, दो डिप्टी सीएम भी देंगे साथ; नीतीश युग क... Bhopal Crime News: नकाबपोश हमलावरों ने जहांगीराबाद के ज़फ़र को चाकुओं से गोदा, CCTV खंगाल रही पुलिस महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी! सांसदों को मिली संविधान संशोधन बिल की कॉपी, जानें क्या है परिसीमन ... Bengal Election: बंगाल चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- भारत में जन्मे हर व्यक्ति को वोट का अध... Bengal Election 2026: रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में आज राहुल गांधी की हुंकार; जानें कांग्रेस के इ... Mumbai Drugs Case: मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 तस्... Noida News: 'ढाई-तीन हजार में कैसे चले घर?' नोएडा में सड़कों पर उतरीं हजारों मेड्स, न्यूनतम वेतन को ... Delhi-Dehradun Expressway vs Old Route: मेरठ, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद वालों के लिए कौन सा रास्ता बेह... Kolkata: कोलकाता के डॉक्टर का 'जय श्री राम' कहने पर डिस्काउंट, बंगाली डॉक्टर के फैसले पर बंगाल में र... Bhopal News: भोपाल में 4100 पेड़ कटे पर पौधारोपण का डेटा गायब, भड़का NGT; सरकार से मांगा पिछले 5 साल...

भोपाल में ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, 1800 करोड़ रुपये का माल बरामद, दो गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के एक इलाके में ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की गई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की संयुक्त टीम ने एक फैक्ट्री पर छापा मारकर यह ड्रग्स पकड़ी, जिसकी कीमत 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। टीम ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है। इस कार्रवाई को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया, जिसकी स्थानीय पुलिस को भी भनक नहीं लगी।

गुजरात के गृहमंत्री ने दी बधाई

सूत्रों के मुताबिक यह MD ड्रग्स है, जो कटारा हिल्स में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया बागरोदा पठार में एक फैक्ट्री में बनाई जा रही थी। गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने भारी मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी के लिए टीम को बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘गुजरात एटीएस और दिल्ली एनसीबी की टीम ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिली बड़ी जीत पर बधाई। हाल ही में भोपाल की फैक्ट्री पर रेड डाली गई और एमडी (ड्रग्स) व उसे बनाने वाला पदार्थ बरामद किया गया, जिसकी कीमत 1814 करोड़ रुपये है।
उन्होंने आगे लिखा, ‘यह उपलब्धि हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के ड्रग्स की तस्करी से लड़ने में उनके अथक प्रयास को दर्शाती है। उनका प्रयास हमारे समाज की सुरक्षा और सेहत की सुरक्षा के लिए अहम है। उनका यह समर्पण सच में तारीफ के काबिल है। भारत को सुरक्षित और सेहतमंद राष्ट्र बनाने के उनके मिशन में उनका साथ देना जारी रखें।’