ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

जावद में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 86 लाख के डोडा चूरा समेत आरोपी गिरफ्तार

जावद : नीमच एसपी अंकित जायसवाल ने अवैध मादक पदार्थों की धर पकड़ का अभियान पूरे नीमच जिले में चलाया हुआ है। इसी क्रम में जावद पुलिस ने तस्करों के मनसूबे नाकाम करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा पकड़ने में सफलता हासिल की है।

जावद थाना प्रभारी जीतेन्द्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति तस्करी करके पिकअप वाहन से अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा लेकर जावी, लासूर,नेवड, पालरा खेड़ा, महेश पुरिया, मोरका, कुंडला खोर होते हुए राजस्थान की औऱ जाने वाला है। इस सूचना पर पुलिस ने सुवाखेड़ा कुंडला रोड कुण्डलगढ़ बालाजी के पास नाकाबन्दी की और महिंद्रा पिकअप वाहन आर जे 45. ज़ीवी. 0445 को रोका औऱ वाहन की तलाशी ली तो उसमें 860 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा भरा हुआ था। इस पर वाहन चालक आरोपी चेनाराम पिता मेहराराम जाट उम्र 25 साल निवासी पातो की वासनी थाना बावड़ी खेड़पा जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया और उसके साथी फरार तस्कर राहुल पिता सूरज मल बंजारा रंडी लासूर थाना जावद के विरुद्ध एन. डी. पी. एस. की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की जांच पुलिस कर रही है।