ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

अनूपपुर में पार्किंग विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, जानिए पूरा मामला

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत सोडा फैक्ट्री बरगवा में हुई वाहन चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना के 5 दिन बाद भी अब तक इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध अपराध है दर्ज नहीं किया है। रविवार की मध्य रात्रि  वाहन चालक ब्रजराज सिंह निवासी हाजीपीर बिहार जो कि गोल्डन कंपनी का कर्मचारी था और सामान को अनलोड करने के लिए ओपीएम सोडा फैक्ट्री आया हुआ था, जहां रात्रि में सोडा फैक्ट्री के समीप ही उसने वाहन को पार्क कर दिया था। इसके बाद मध्य रात्रि घर के सामने वाहन पार्क कर दिए जाने को लेकर के हुए विवाद के बाद पत्थर से हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने की वजह से वाहन चालक की उपचार के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ार में मौत हो गई थी।

साथी ड्राइवरों से भी हुई थी मारपीट 

मृतक ब्रजराज सिंह के साथ मारपीट करने वाले लोगों ने साथी ड्राइवर जगजीत सिंह से भी मारपीट करते हुए उसे भी घायल किया था। इसके पश्चात मौके पर पुलिस जब जांच के लिए पहुंची तब भी वाहन चालकों ने बताया कि किस घर के सामने वाहन को पार्क किए जाने के बाद विवाद शुरू हुआ था और मारपीट करने वाले कौन से घर से निकलकर आए थे। जिस पर पुलिस अभी तक जांच कर रही है।

चचाई पुलिस ने अभी तक इस मामले में अपराध दर्ज नहीं किया है। पुलिस को अब एफ एस एल रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। 5 दिनों पूर्व ब्रजराज की मृत्यु हुई थी इसके बावजूद पुलिस अभी तक इस मामले में अपराध पंजीबद्ध करने में देरी कर रही है।