ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

शादी के एक हफ्ते बाद ही मुश्किल में अदनान शेख, मारपीट का लगा आरोप, FIR दर्ज

फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अदनान शेख कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे, उनकी शादी आयशा शेख से हुई है. आयशा और अदनान लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. हालांकि, जहां अभी तक उनकी

जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी थी, तो दूसरी ओर उनके ऊपर पुलिस केस दर्ज होने की खबर सामने आ रही है. उन पर केस होने की खबर ने उनके सभी फैन्स को एक जोरदार झटका दिया है. बता दें कि अदनान के खिलाफ ये केस किसी और ने नहीं बल्कि खुद उनकी बहन ने किया है.

कुछ वक्त पहले अदनान की बहन का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के बाहर दिखी थीं. इस दौरान वह अपने वकील के साथ मौजूद थीं. यहां उन्होंने मीडिया से बात की है. अदनान के खिलाफ उनकी बहन ने मारपीट का आरोप लगाया है.

बहन के साथ ही ससुर को भी पीटा

वायरल वीडियो में अदनान की बहन ने कहा, “मैं अपने भाई के खिलाफ कंप्लेन करने के लिए बांगुर नगर पुलिस स्टेशन आई थी, उसने मुझे मारा है.” अदनान की बहन ने वीडियो में बताया कि वो अपने माता-पिता से मिलने के लिए गई थीं, जहां पर अदनान ने उन्हें और उनके ससुर को बहुत मारा. उन्होंने बताया कि मारपीट में गिरने की वजह से उनके ससुर का हाथ भी फ्रैक्चर हो गया. वायरल हो रहे वीडियो में उनके साथ उनके ससुर भी मौजूद हैं.\

अदनान के खिलाफ हो रही जांच

अदनान की बहन ने एक अलग वीडियो में कहा कि थोड़ी परेशानी के बाद आखिरकार आज मेरी FIR दर्ज कर ली गई. इस दौरान अदनान की बहन के वकील भी मौजूद थे, जिन्होंने कहा कि अदनान शेख के खिलाफ जांच की जा रही है. हाल ही में इस मामले में जो अपडेट आया है उसके मुताबिक, पुलिस अदनान को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया है.

अभी तक इस मामले में अदनान का कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है. अदनान कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने थे. अदनान ने 24 सितंबर को शादी की, ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम अदनान ने शादी के अगले ही दिन ग्रैंड रिसेप्शन भी ऑर्गेनाइज किया.