ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

बड़ी चिंता: दो कमरों में 18 बच्चे, बार-बार कर रहे अपराध

ग्वालियर। बाल संप्रेक्षण गृह में ऐसे भी बाल अपचारी हैं जो बार-बार अपराध के आरोप में आते हैं। तीन से चार-चार बार अपराध कर रहे हैं यानी यह आदतन अपराध कर रहे हैं। इसको लेकर चिंता की बात है। संप्रेक्षण गृह में दो कमरों में 18 बच्चे हैं जिनमें पलंग तो नौ ही हैं। ऐसे में आधे बच्चों को जमीन पर सोना पड़ता है। 15 बच्चे ग्वालियर के हैं और तीन बच्चे दतिया के हैं। सबसे ज्यादा बाल अपराधी हत्या के आरोप में है।

हुरावली पर बाल संप्रेक्षण गृह को कंपोजिट भवन में शिफ्ट होना है, जो भवन प्रस्तावित है। जेजे एक्ट के अनुसार बच्चों के लिए मौजूदा बाल संप्रेक्षण गृह पर्याप्त नहीं है। शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सहित सदस्यों की मौजूदगी में यहां विधिक साक्षरता का शिविर लगाया, जिसमें निरीक्षण के दौरान यह सामने आया। बाल संप्रेक्षण गृह में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर संप्रेक्षण गृह में रह रहें बालकों के हितों से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रविधानों की जानकारी दी गई।

इस शिविर का आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीसी गुप्ता के आदेश पर नालसा (बालकों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं व उनका संरक्षण) योजना 2015 के अंतर्गत किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर आशीष दवंडे, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्यायबोर्ड रुपाली उईके, जिला विधिक सहायता अधिकारी दीपक शर्मा ने संप्रेक्षण गृह के बच्चों से संवाद कर उनका हाल-चाल जाना और भोजन, स्वास्थ्य व शिक्षा संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली।

साथ ही बालकों के संबंध में उपलब्ध कानूनी सहायता एवं अन्य बाल उपयोगी कानूनों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर प्रभारी बाल संप्रेक्षण गृह अधीक्षक राघवेंद्र धाकड़ हाउस मास्टर, मंगला पनहालकर, विधिक सहायता से देव कृष्ण सिकरवार सहित बाल संप्रेक्षण गृह का स्टाफ और संप्रेक्षण गृह के बालक उपस्थित रहे।