ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

बुरहानपुर में रेलवे ट्रैक पर 10 डेटोनेटर विस्फोट, तीन रेल कर्मचारी हिरासत में

खंडवा/बुरहानपुर । मध्य प्रदेश में खंडवा-भुसावल के बीच बुरहानपुर के नेपानगर के समीप रेलवे पटरी पर सेना विशेष ट्रेन गुजरने के दौरान 10 डेटोनेटर (पटाखे) में धमाके की घटना से रेलवे में खलबली है। ये डेटोनेटर ट्रेन को इमरजेंसी में रोकने में उपयोग किए जाते हैं।

18 सितंबर को दोपहर 1.58 बजे जम्मू-कश्मीर से दक्षिण भारत की ओर जा रही सेना विशेष ट्रेन के पहियों के नीचे आने से ये सभी डेटोनेटर फटे थे। इससे तेज धमाका हुआ था। पटरी पर डेटोनेटर रखकर सेना विशेष ट्रेन को रोकने की गंभीर घटना की जांच में रेलवे इंटेलीजेंस, एटीएस, राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी, आरपीएफ जुट गई हैं।

क्यों रखा गया पटरी पर डेटोनेटर

रेलवे के ट्रैकमैन सहित तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियों के सामने बड़ा सवाल यह है कि आखिर ये डेटोनेटर पटरी पर रखने के पीछे उद्देश्य क्या था। बता दें कि डेटोनेटर एक उपकरण होता है, जो विस्फोटक को सक्रिय करता है।

इन्हें रेलवे ट्रैक पर तब लगाया जाता है, जब आपात स्थिति में ट्रेन को रोकना हो। इनका धमाका बहुत हल्का होता है। इनके विस्फोट से ट्रेन के डिरेल होने या नुकसान पहुंचने की आशंका नहीं रहती। इनका उपयोग लोको पायलट (ट्रेन चालक) को ट्रेन रोकने का इमरजेंसी संकेत देने के रूप में किया जाता है।