ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

लिस्ट आते ही कांग्रेस में बगावत, राजेंद्र जून, कपूर सिंह नरवाल ने पार्टी को कहा अलविदा

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 32 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की . सूची जारी होने के 24 घंटे के भीतर ही पार्टी में बगावत शुरू हो गई . कांग्रेस के दो नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है. इन दोनों का नाम सूची में नहीं था, इसी बात से नाराज हो कर इन नेताओं ने फार्टी छोड़ने का फैसला किया. इस्तीफा देने वाले में पहला नाम कांग्रेस के सीनियर नेता कपूर सिंह नरवाल का है और दूसरा नाम राजेश जून का है.

इस्तीफा देने के बाद कपूर सिंह नरवाल ने अपने सर्मथको की बैठक बुलाई. वह बरौदा सीट से वर्तमान विधायक इंदु राज नरवाल को दुबारा टिकट मिलने से नाराज है. अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि उन्होंने कहा है कि अपने सर्मथको से मिल कर उनकी राय लेने के बाद ही आगे कि रणनीति तय करेंगे. वहीं बहादुरगढ़ से राजेंद्र सिंह जून को टिकट मिलने से नाराज राजेश जून ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर धोखा देने का आरोप लगाया. उनका कहना है किवह निर्दलीय चुनाव लडे़ंगे और कांग्रेस उम्मीदवार से डबल वोट लेकर विधायक बनेंगे.

कांग्रेस ने वर्तमान विधायकों पर भरोसा जताया

कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा में अपने वर्तमान 29 विधायकों में से 28 विधायकों पर भरोसा जताते हुए उनको दोबारा से चुनावी मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने पानीपत जिले की इसराना (आरक्षित) सीट पर भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया. जिसके बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट में 32 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है. 32 वें उम्मीदवार के तौर पर पार्टी ने सिटिंग विधायक बलबीर सिंह को टिकट दिया है.

टिकट न मिलने से कांग्रेस नेताओं में नाराजगी

पहली लिस्ट जारी होने के बाद से ही पार्टी में बगावत के सुर उठने लगे हैं. टिकट न मिलने की वजह से पार्टी के कई बड़े नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है. वहीं ऐसा ही कुछ हाल बीजेपी का भी है. बीजेपी के अंदर भी बगावत के सुर उठ रहे हैं. कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. चुनाव से पहले नेताओं की नाराजगी दोनों ही पार्टियों के लिए परेशानी की बात है.