ब्रेकिंग
सूरजपुर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं! खूनी संघर्ष में नाबालिग समेत दो को मारी चाकू, हालत नाजुक Jagdalpur News: लालबाग हाउसिंग कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस जा... Jagdalpur News: लालबाग हाउसिंग कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस जा... केबल बिछाने के बाद खस्ताहाल हुई सड़क: खुले गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत, रहवासियों ने प्रशासन के खिलाफ खोल... Online Satta: महादेव ऐप की तर्ज पर सट्टा खिलाने वाला मास्टरमाइंड बाबू खेमानी गिरफ्तार, सोशल मीडिया इ... Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में गर्मी का 'रेड अलर्ट', मध्य छत्तीसगढ़ में 44 डिग्री के करीब पहुंच... MP POCSO Cases: मध्य प्रदेश में न्याय की सुस्त रफ्तार, पॉक्सो ट्रायल में लग रहे 380 दिन; 10 हजार से ... MP Police New Rules: मध्य प्रदेश में अब पुलिस नहीं कर पाएगी मनमानी, गिरफ्तारी का लिखित आधार देना अनि... Guna Railway Update: अंडरब्रिज में पानी भरते ही बज उठेगा अलार्म, गुना में रेलवे का हाईटेक प्रयोग; CC... जमानत पर छूटे अपहरण के आरोपी की बेरहमी से हत्या, पीड़िता के परिवार ने फोड़ डाली आंखें; कुएं में फेंक...

इंदौर कलेक्टर ने खजराना गणेश मंदिर में की पूजा अर्चना, भगवान गणेश को लगाया गया सवा लाख लड्डुओं ,मोदक का भोग

इंदौर। भगवान गणेश चतुर्थी पर्व को पूरे देश के साथ ही इंदौर में भी धूमधाम से मनाया गया। जहां एक ओर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान गणेश के अलग – अलग स्वरूपों को घरों में स्थापित करने की परंपरा है, तो वहीं इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भी इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा गणेश दर्शन की विशेष परंपरा है, आज इंदौर के कलेक्टर और निगमायुक्त ने खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर विघ्नहर्ता भगवान गणेश के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया दरअसल, इंदौर में प्रसिद्ध प्राचीन गणेश मंदिर खजराना में हर साल की तरह गणेश चतुर्थी के दिन विशेष पूजन का आयोजन किया जाता है।

भगवान गणेश को आज के दिन सवा लाख लड्डुओं और मोदक का भोग भी लगाया जाता है, विघ्नहर्ता की इस विशेष पूजा में शहर के आला अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया, साथ ही मंदिर परिसर में विशेष और आकर्षक सजावट भी की गई… जहां सभी ने शहर, देश और प्रदेश की सुख शांति और उन्नति की कामना की है।

वहीं मंदिर के विस्तारीकरण की बात भी कलेक्टर ने कही इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता और निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने भी गणेश जी की पूजा करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। शहर के साथ ही प्रदेश और देश में सुख समृद्धि की कामना भी की, इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन के बाद पूजा पाठ की,आज मंदिर समिति के द्वारा भक्तों के दर्शन को लेकर ख़ास बंदोवस्त किये गए है।