भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने इलाके में पसरी जन-समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर नगर निगम एवं राज्य सरकार के खिलाफ धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मारण के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को फायर ब्रिगेड के पास धरना दिया गया। मारण ने कहा कि संत नगर की प्रमुख समस्याएं बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि एवं विद्युत आपूर्ति में बार-बार कटौती, खस्ता एवं बदहाल सड़कें, बिगड़ती कानून व्यवस्था, पट्टे एवं लीज की समस्याओं पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। आमजन द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं होती। कांग्रेसियों द्वारा बैरागढ़ में एलिवेटेड ब्रिज के कारण व्यापारी को हो रही परेशानी एवं फाटक रोड पर हो रही समस्या को हल करने की मांग भी की गई। कांग्रेसियों ने इस संदर्भ में राज्यपाल एवं कलेक्टर के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा।
ब्रेकिंग
मंडला में तेज रफ्तार डंपर और यात्री बस की जोरदार भिड़ंत, 24 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल
Indore Crime News: इंदौर में शराब के नशे में धुत युवकों का तांडव, चेकिंग पाइंट पर कांस्टेबल और थाने ...
Indore Kinnar News: इंदौर में किन्नरों का आतंक! 51 हजार रुपये नेग न मिलने पर महिला के बाल पकड़कर जमी...
इंदौर इंजीनियर हत्याकांड: आरोपी बाप-बेटे को टाउनशिप ले गई पुलिस, सीन रिक्रिएशन के दौरान भारी तनाव
Indore Weather Update 2026: इंदौर में गर्मी का 'डबल अटैक'; दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, सामान्य से...
ग्वालियर में भाजपा पार्षद योगेंद्र यादव पर 25% कमीशन मांगने का आरोप; ठेकेदार ने सबूतों के साथ की शिक...
Utkal Express Newborn Baby: उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली लावारिस नवजात, आरपीएफ ने रेस्क्यू कर ...
जबलपुर-नागपुर यात्रियों के लिए बड़ी उम्मीद: चांदाफोर्ट सुपरफास्ट का रूट बढ़ा तो आसान होगा सफर, रेलवे ...
Strange Police Case: पुलिस स्टेशन में महिला का 'शक्ति प्रदर्शन'! चालान कटते ही देवी का रूप, पुलिस ने...
LPG Delivery Issue: जबलपुर में गैस वितरण का नया संकट! डिलीवरी बॉय नहीं पहुंचे घर, गैस गोदामों पर उमड...
कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम से व्यापारियों के लाइसेंस शुल्क को कम करने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारीभरकम लाइसेंस शुल्क के कारण व्यापारियों पर बोझ बढ़ गया है। महिलाओं एव बालिकाओं पर हो रहे दुराचार, प्रदेश में किसानों की आर्थिक परेशानियां शहर में आवारा मवेशियों में की समस्या एवं अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने नारेबाजी की। धरने के माध्यम से नगर निगम, बिजली विभाग, पुलिस प्रशासन एवं राज्य सरकार से मांग की गई कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाए अन्यथा संबंधित विभागों का घेराव किया जाएगा।
धरने में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, महिला जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना, उप ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम लालवानी, प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक दीपानी, आनंद सबधाणी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता माधु चांदवानी, महेश गुरबानी, जीतू खानचंदानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए भोपाल का सबसे बड़ा मंच है। यहाँ विभिन्न समाचार पत्रों /टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ताकि उनके मुद्दे एवं स्थानीय समस्याएं पुरे प्रदेश के नोटिस में आ सकें।