ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

क्यों बैन हो जाता है व्हॉट्सऐप अकाउंट? रिकवर करने के लिए करें ये काम

WhatsApp तो आप चलाते ही होंगे लेकिन अगर व्हॉट्सऐप चलाते वक्त आपने सावधानी नहीं बरती तो आपकी एक छोटी सी गलती आपका अकाउंट बैन करवा सकती है. यूजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कई बार व्हॉट्सऐप को सख्त कदम उठाना पड़ता है जिस वजह से हर महीने कई WhatsApp Accounts Ban कर दिए जाते हैं.

यहां समझने वाली बात यह है कि आखिर क्यों व्हॉट्सऐप यूजर्स के अकाउंट को बैन कर देता है. WhatsApp की ऑफिशियल साइट पर FAQ में इस बात की जानकारी दी गई है कि आखिर कंपनी क्यों यूजर्स के अकाउंट को बैन करती है.

WhatsApp Account Ban: क्यों होता है अकाउंट बैन?

व्हॉट्सऐप के आधिकारिक वेबसाइट पर FAQ के मुताबिक, किसी यूजर को ग्रुप में जोड़ने से पहले उस यूजर की परमिशन लें, सिर्फ उन्हीं लोगों को मैसेज भेजें जिन्हें आप जानते हैं, प्रमोशनल या फॉरवर्ड मैसेज को शेयर न करें. इसके अलावा अगर आप व्हॉट्सऐप की टर्म्स ऑफ सर्विस को फॉलो नहीं करते हैं तो कंपनी आपके अकाउंट को बैन कर सकती है.

इतना ही नहीं, व्हॉट्सऐप पर नफरत फैलाने वाले मैसेज को फॉरवर्ड करने की गलती न करें. अश्लील कंटेंट अगर व्हॉट्सऐप पर शेयर करते हैं तो अकाउंट बैन हो सकता है. कंपनी आईटी नियम और कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले अकाउंट पर एक्शन लेते हुए उन्हें बैन कर देती है.

Whatsapp Account Ban

ऐसे करें अकाउंट को रिकवर

अगर आपको लगता है कि आपका व्हॉट्सऐप अकाउंट गलती से बैन हुआ है तो आप https://www.whatsapp.com/contact/?subject=messenger पर जाएं. इसके बाद आपको अगर लगता है कि अकाउंट गलती से बैन किया गया है तो अपनी बात लिखकर व्हॉट्सऐप को भेजें.

रिक्वेस्ट भेजने से पहले आपको फोन नंबर, ईमेल एड्रेस, आप कैसे व्हॉट्सऐप यूज (एंड्रॉयड, आईफोन, वेब या डेस्कटॉप, KaiOS) और मैसेज लिखकर भेज देना है. आपकी रिक्वेस्ट मिलने के बाद कंपनी आपकी रिक्वेस्ट को रिव्यू करेगी, अगर कंपनी को लगा कि वाकई आपका अकाउंट गलत बैन किया गया है तो आपका अकाउंट अन-लॉक कर दिया जाएगा.