ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

जानलेवा गृहक्लेश… पति-पत्नी ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान, चार साल पहले किया था प्रेम विवाह

भोपाल। पति-पत्नी के बीच आए दिन होने वाला घरेलू कलह गुरुवार को दोनों के लिए जानलेवा साबित हो गया। झगड़े के बाद पति और पत्नी ने एक ही कमरे में फांसी लगा ली। इस सनसनीखेज घटना के समय दंपती के मासूम बच्चे दूसरे कमरे में दादी के पास थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि दोनों के बीच लगभग रोज ही झगड़ा होता था।

टीला जमालपुरा थाना प्रभारी सरिता बर्मन ने बताया कि हरिजन बस्ती निवासी 29 वर्षीय अजय पुत्र बद्री प्रसाद वर्मा ने चार वर्ष पहले पंचशील नगर निवासी दामिनी के साथ प्रेम विवाह किया था। उनका तीन वर्ष का बेटा और आठ माह की बेटी है। परिवार में अजय के माता-पिता एवं छोटा भाई है।
अजय अपने पिता के साथ करोंद गल्ला मंडी में हम्माली करता था। गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे अजय और दामिनी ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना का पता चलने पर स्वजन उन्हें फंदे से उतारकर उपचार की उम्मीद से लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे थे। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने एफएसएल टीम से घटनास्थल की जांच कराई। तलाशी के दौरान वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती पूछताछ में अजय की मां रेखा ने पुलिस को बताया कि बेटा-बहू में लगभग रोज ही झगड़ा हुआ करता था। इस बात की पुष्टि पड़ोस के लोगों ने भी पूछताछ में की है। इस मामले में अभी स्वजन के विस्तृत बयान लिए जाना शेष है।