ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

गुना में सांप के काटने से युवक की मौत,परिजन कराते रहे झाड़ – फूंक, डॉक्टर ने किया मृत घोषित

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र के चांदनभेंट गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति को सांप ने काट लिया। परिजनों द्वारा सीधे अस्पताल आने की बजाए घंटों तक झाड़-फूंक का सहारा लिया, जिसके चलते युवक तड़पता रहा और पूरे शरीर में जहर फैलने की वजह से जान चली गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम चांदनभेंट निवासी गनपत सिंह भील को मंगलवार-बुधवार के तड़के करीब 4 बजे जहरीले सांप ने काट लिया था। गनपत सिंह भील आर्थिक रूप से इतना कमजोर है कि उसके पास सोने के लिए पलंग भी नहीं था, जिसकी वजह से अपनी झोपड़ी में ही जमीन पर सो रहा था।

सांप द्वारा गनपत को काटने की जानकारी मिलने पर परिजन उसे सीधे झाड़-फूंक केंद्र बोरखेड़ा ले गए। कई घंटों तक झाड़-फूंक के बाद आराम नहीं मिलने पर करीब 12 घंटों बाद शाम 5 बजे गनपत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब तक उसके शरीर में जहर इस हद तक फैल गया कि एंटी डोज ने भी काम नहीं किया और गनपत सिंह की मौत हो गई। बुधवार को जिला अस्पताल में ही गनपत के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और परिजनों को सौंप दिया गया है।