ब्रेकिंग
Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक... Rasra Kotwali News: बलिया में पीस कमेटी की बैठक में थानेदार के बिगड़े बोल; वायरल वीडियो पर मचा बवाल NEET Exam Ajmer Dispute: राजस्थान में नीट पुनर्परीक्षा के दौरान बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को रोका; ... Tamil Nadu Gas Leak: तिरुवल्लूर के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Tamil Nadu Gas Leak: तिरुवल्लूर के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर International Yoga Day Ambikapur: अंबिकापुर में योगमय हुआ छत्तीसगढ़; सीएम विष्णु देव साय ने 5 हजार ल... Protocol Violation in Bemetara: योग दिवस कार्यक्रम में प्रशासन की चूक; पोस्टर से साजा विधायक का फोटो...

नाबालिग का अपहरण कर किया था प्रेम-विवाह, पति की प्रताड़ना से तंग आकर दे दी जान

जबलपुर। कटंगी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया। 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर उसके साथ प्रेम विवाह रचाया। जब वह 20 वर्ष की हुई तो उसने एक बेटे को जन्म दिया। मां बनने के साथ ही पति और ससुराल जन उस पर दहेज के लिए दबाव बनाने लगे।

महिला को इतना प्रताड़ित किया गया कि तंग आकर उसने गत माह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आई है। 22 वर्षीय महिला का शव 23 जुलाई को घर पर फंदे पर झूलता मिला था। घटना के समय महिला के साथ उसका दो वर्षीय पुत्र था। बाकी सदस्य खेत गए थे।

पूछताछ में मिली जानकारी

पुलिस ने पूछताछ की तो मृतका के मायका पक्ष के लोगों ने 17 वर्ष की उम्र में उसके विवाह और पति की प्रताड़ना की जानकारी दी। चूंकि दोनों विवाह कर लिया था, इसलिए उन्होंने पुलिस में तब कोई शिकायत नहीं की, लेकिन जैसे ही उसने बेटे को जन्म लिया उसके बाद पति और सुसराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

कभी मोटर साइकिल मांगते तो कभी रुपये

बताया जाता है कि पति और ससुराल वाले कभी मोटरसाइकिल मांगते तो कभी नकद रुपये लेकर आने के लिए कहते। उसने जब अपने घरवालों को बताया तो उन्‍होंने पति और सास-ससुर को जाकर समझाया, लेकिन वह लोग नहीं माने। लगातार उससे घरवालों से रुपये मांगकर लाने के लिए कहते। मना करने पर प्रताड़ित करने लगे। परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपित पति सहित अन्य ससुराल जन के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया है।