ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

धान रोपाई करते समय 9 महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, 3 की मौत, 6 की हालत गंभीर

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जिले जशपुर के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत धान रोपाई कर रही 9 महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। इनमें से 3 तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 3 की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए अम्बिकापुर अस्पताल भेज दिया गया है। महिलाओं के मौत पर सीएम साय ने शोक प्रकट किया है। वहीं घायलों के बेहतर और त्वरित इलाज के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, पूरी घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदागढ़ गांव की है। क्षेत्र में झामझाम बारिश के बाद खेत में धान की रोपाई करने के दौरान करीब 9 महिलाएं आकाशीय गाज की चपेट में आकर झुलस गई थी। जिनमें से सभी महिलाओं को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तमता में भर्ती कराया गया जहां से सभी घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया। जहां सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान 25 वर्षीय श्रद्धा यादव और 20 वर्षीय राखी पैंकरा ने दम तोड़ दिया। वहीं 3 घायलों का इलाज अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है जहां एक अन्य महिला ने भी दम तोड़ दिया। वहीं दो की की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन सिविल अस्पताल पहुंची और पीड़ित के परिजनों से मिलकर उनका हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। पत्थलगांव SDM आकांक्षा त्रिपाठी ने बताया कि चंदागढ़ गांव में खेतों में रोपा लगाने के दौरान ये हादसा हुआ है। मुआवाजा प्रकरण तैयार कर जल्द ही परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पत्थलगांव BMO डॉ.जेम्स मिंज ने बताया कि घटना में तीनों मृतक महिलाओं को पीएम को भेजा गया है।

सीएम ने व्यक्त किया शोक

घटना को लेकर मुख्यमंत्री साय ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया, ‘‘जशपुर जिले में बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मृत्यु और कई महिलाओं के घायल होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई है।” ‘‘मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत महिलाओं की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”