ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अपने निवास पर तिरंगा लगाकर हर घर तिरंगा अभियान का किया शुभारंभ

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के ऐलान के बाद पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रत्येक घर में तिरंगा लगाया जाए, इस अभियान में पूरी भारतीय जनता पार्टी जुटी हुई है। मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और खजुराहो के सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने सोमवार को सुबह अपने निवास पर तिरंगा लगा कर मध्य प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत की।

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने जो आह्वान किया है उसमें प्रत्येक देशवासी को शामिल होना चाहिए। बीडी शर्मा ने प्रदेशवासियों से भी आह्वान किया की स्वतंत्रता दिवस के पावन मौके पर सभी लोग अपने घर में तिरंगा लहरायें, साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से भी हर देशवासी के घर तक तिरंगा पहुंचाने की अपील विष्णु दत्त शर्मा ने की है।