ब्रेकिंग
Bina News: बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग ससुर को बनाया निशाना; बहू-प्रेमी ने छीने [Aadhaar Redacted] और... Telegram Ban in India: दिल्ली हाई कोर्ट का टेलीग्राम को बड़ा झटका; NEET-UG 2026 परीक्षा तक बैन रहेगा ... Skanda Shashti 2026: स्कंद षष्ठी पर भगवान कार्तिकेय को लगाएं ये विशेष भोग; मिलेगा शत्रुओं पर विजय का... Mobile Data या WiFi: फोन की बैटरी बचाने के लिए कौन सा विकल्प है बेहतर? जानें तकनीकी कारण Netweb Technologies Growth: AI का 'पावरहाउस' बनी नेटवेब टेक्नोलॉजीज; 90% की कमाई उछाल और शून्य कर्ज ... Moscow Drone Attack: यूक्रेन का मॉस्को पर सबसे बड़ा हमला; रूसी S-400 सिस्टम क्यों हुआ फेल? Deepika Padukone News: 'कॉकटेल' प्रमोशन के दौरान दीपिका का बेबाक बयान चर्चा में; जानें क्या कहा था ए... Harshit Rana Returns: चोट से उबरकर हर्षित राणा की धमाकेदार वापसी; चेन्नई वनडे में अफगानिस्तान के खिल... Karnataka MLC Election Results: डी.के. शिवकुमार की पहली बड़ी जीत; विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस का द... Andhra Pradesh News: चित्तूर में मेले के दौरान रोकी गई भैंस की बलि; प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से ब...

कांग्रेस ने शुरू की विधानसभा उपचुनाव की तैयारी, इन नेताओं को मिल सकता है टिकट, PCC चीफ ने ली बैठक

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के विजयपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस संबंध में कांग्रेस की एक बैठक हुई, जिसमें प्रत्याशियों की नामों की चर्चा की गई। इस बैठक में PCC चीफ जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, विधायक फूल सिंह बरैया शामिल हुए। इन नेताओं के कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के साथ नामों को लेकर रायशुमारी की।

कांग्रेस की बैठक में जिन नामों पर चर्चा की गई, उनमें मुकेश मलोत्रा, छोटेलाल सेमरिया, महेश कुशवाह, अतुल सिंह चौहान और बैजनाथ कुशवाह के नाम शामिल है। हालांकि इसे अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। विजयपुर उपचुनाव को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि अब माइक्रो लेवल पर चुनाव लड़ा जाएंगाय़ रामनिवास रावत के खिलाफ माहौल है।
रामनिवास को 6 बार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिताया, लेकिन उन्होंने अपने और अपने परिवार के फायदे के लिए बीजेपी ज्वाइन कर ली।