ब्रेकिंग
Greater Noida News: अल्फा वन कॉमर्शियल बेल्ट में डांसर डिंपल चौधरी का विवाद; सोशल मीडिया पर ट्रोल हो... International Yoga Day: बहादुरगढ़ में तैराकों का अनूठा योग सत्र; स्विमिंग पूल के अंदर पानी में किया ... BJP Haryana News: कुरुक्षेत्र में भाजपा का बड़ा सांगठनिक फेरबदल; रमेश सैनी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष Sohna Accident: सोहना में नहर के पुल पर हादसा; बाइक सवार परिवार नहर में गिरा, 8 वर्षीय बच्चे की डूबन... CM Nayab Saini on Farmers: किसान कल्याण सरकार की प्राथमिकता; हरियाणा में अब तक 7881 करोड़ से अधिक का ... MP Government Temple Policy: मंदिरों के दान प्रबंधन के लिए एमपी सरकार गठित करेगी विशेषज्ञ समिति; जान... Ratlam Triple Murder Case: राजीव नगर हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला; 3 दोषियों को हुआ आजीवन कारावा... Chhindwara News: बिजली का खंभा गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत; हर्रई क्षेत्र में कार्य के दौरान हुआ ह... Mandu Water Crisis: मांडू के पनाला गांव में पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण; धार-मांडू मार्ग पर लगा... Zero Shadow Day MP: मध्य प्रदेश के 14 जिलों में गायब होगी परछाई! 21 जून को होने वाली इस खगोलीय घटना ...

गार्ड की बंदूक से चली गोली, शख्स हुआ घायल; फरिश्ता बनकर अंजान युवक ऐसे बचाई जानगार्ड की बंदूक से चली गोली, शख्स हुआ घायल; फरिश्ता बनकर अंजान युवक ऐसे बचाई जान

यूपी की राजधानी लखनऊ से एक मार्मिक तस्वीर सामने आई. यहां गलती से एक सिक्योरिटी गार्ड से गोली चल गई. गोली वहां मौजूद एक कर्मचारी को लग गई. घायल कर्मी को अस्पताल ले जाना था लेकिन लिफ्ट काम नहीं कर रही थी. इसी बीच वहां मौजूद एक शख्स ने घायल को कंधे पर लादा और सीढ़ियों से उसे नीचे लेकर आए और अस्पताल तक पहुंचाया जिससे घायल को वक्त पर इलाज मिल गया और उसकी जान बच गई.

घटना लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे की है. यहां एक कर्मचारी के कैश ले जाते समय सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चल गई. इस हादसे में पास में ही मौजूद कर्मचारी जख्मी हो गया. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी फौरन वहां पहुंचे. घायल व्यक्ति को जल्द ही अस्पताल ले जाना था लेकिन बिल्डिंग की लिफ्ट खराब होने के चलते घायल को नीचे नहीं लाया जा सकता था.

गुरमीत सिंह ने दिखाई इंसानियत

ऐसे में परिवहन विभाग में काम करने वाले गुरमीत सिंह ने इंसानियत का परिचय दिया और घायल कर्मी को कंधे पर लाद लिया. उन्होंने कर्मी को कंधे पर बैठाया और सीढ़ियों से नीचे लाए. आनन फानन में कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक, घटना दोपहर 12:30 बजे की बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड मुशर्रफ ने लापरवाही से डबल बैरल बंदूक से फायर हो गया.

कैशियर रमेश चंद्र शर्मा हुए थे घायल

इसी बीच, कैशियर रमेश चंद्र शर्मा घायल हो गए. इस सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और जांच शुरू की. जांच पड़ताल में सामने आया की गार्ड जो गन लिए हुए थे वह ढंग से संभाल नहीं पाए जिस कारण उनसे गलती से फायर हो गया और कैशियर घायल हो गए. पुलिस ने सिविल अस्पताल में घायल को भर्ती कराया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. सिक्युरिटी गार्ड मुशर्रफ को बंदूक सहित हिरासत में ले लिया गया है. परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.