ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

उमरिया के टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर परिक्षेत्र के हरवाह गांव में निकला अजगर, रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल छोड़ा

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बारिश के मौसम में टाइगर रिजर्व और जंगल से जुड़े हुए गांव में सांप दिखाई देने लगते हैं। जिसको लेकर ग्रामीण भी दहशत में रहते हैं, कई बार लापरवाही में सांप के काटने के बाद इलाज न मिलने से ग्रामीणों की मौत तक हो जाती है। इसको लेकर वन विभाग भी गांव-गांव में पहुंचता है और लोगों को जागरूक करता है, शुक्रवार को टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर परीक्षेत्र के हरवाह गांव में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया।

जानकारी मिलने के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची टाइगर रिजर्व के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हरवाह गांव में इंद्रपाल सिंह के घर पर अजगर मिला बीटीआर की टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है। आपको बता दें की बारिश के मौसम में सांप शिकार की तलाश में खेतों और घरों की तरफ आ जाते हैं, अजगर चूहों का शिकार करता है इसलिए वन क्षेत्र से जुड़े गांवों और घरों में दिखाई देते हैं।