ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

भोपाल के एक फ्लैट में मिले भाई बहन के शव, सुसाइड नोट में लिखा – जीने का मन नहीं होता..

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में शनिवार को एक फ्लैट में युवक और उसकी दिव्यांग बहन का शव मिला है। युवक का शव फंदे पर तो बहन का शव किचन में जमीन पर पड़ा हुआ था। पिता ने शव देख तो पुलिस को तत्काल सूचना दी बताया जा रहा है कि दोनों भाई बहन मां की मौत के बाद डिप्रेशन में थे। हालांकि यह भी आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले बहन का मर्डर किया फिर सुसाइड कर लिया, पुलिस अभी हर एंगल पर जांच कर रही है। घटना क्वालिटी होम कॉलोनी की है।

पंकज नाम का युवक अपने बुजुर्ग पिता और दिव्यांग बहन सुनीता के साथ रहता था, सुनीता पैर से दिव्यांग थी पंकज आर्टिस्ट था एक महीने पहले पंकज और सुनीता की मां का निधन बीमारी के कारण हो गया था। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है की मां की मौत के बाद से दुखी हूं जिंदगी जीने का मन नहीं है परेशान हो चुका हूं,अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं।

कोलार थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी जांच में खुलासा हुआ है कि पंकज विवाहित था शादी के बाद उसकी पत्नी से तलाक हो गया था। वह क्वालिटी होम स्थित फ्लैट में अपने पिता एमपी मालवीय बहन सुनीता मालवीय के साथ रहता था।