ब्रेकिंग
Ram Mandir Trust Investigation: जमीन खरीद और दान में हेराफेरी पर SIT का बड़ा खुलासा; मंदिर प्रबंधन के... Pankaj Tripathi Brother Attacked: गोपालगंज में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला; गं... Jalore Railway Station: बीकानेर-साबरमती एक्सप्रेस के पहले सफर पर छाए जालोर के बेटे तेज कुमार; परिजनो... Nagarasu Gurudwara Dispute: रुद्रप्रयाग में गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर तनाव; निहंगों का डेरा, 36 घं... Weather Forecast Today: मानसून की सक्रियता और लू का डबल अटैक; दिल्ली, यूपी और बिहार के लिए मौसम विभा... Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ...

लुढ़कते 5 रुपए के सिक्के के पीछे दौड़ा मासूम, कुएं में गिरने से मौत

गुना : मध्य प्रदेश के गुना में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां  5 रुपए के सिक्के के चक्कर में 7 साल के मासूम की मौत हो गई। दरअसल, 5 रुपए का सिक्का मासूम के हाथ से छूटकर लुढ़कते हुए कुंए की तरफ चला गया। इसी दौरान सिक्का पकड़ने के चक्कर में बच्चे का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, म्याना थाना के गजनाई गांव के कृषक माधौलाल कुशवाह का 7 वर्षीय इकलौता बेटा कान्हा कुशवाह गुरुवार को घर से करीब 10 फीट दूर एक अन्य बच्चे के साथ खेल रहा था। कान्हा के पास 5 रुपए का सिक्का था जो लुढ़कते हुए कुएं के पास चला गया। बच्चा उसे पकड़ने के लिए दौड़ा तो उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया।

कुएं में गिरने से बच्चे के सिर में गहरी चोट आई जिससे वह कुएं में गिरते ही डूब गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। बताया जा रहा है कि माधौलाल कुशवाह की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। उनकी पहली पत्नी से दो बेटियां थी। कान्हा उनकी दूसरी पत्नी की संतान था और घर में इकलौता बेटा।