ब्रेकिंग
Khan Sir Controversy: पटना कोचिंग विवाद में नया मोड़; पुलिस जांच में खुलासा- 'आत्मरक्षा नहीं, दहशत फ... Tej Pratap Yadav Controversy: पूर्व मंत्री तेज प्रताप के खिलाफ FIR दर्ज; आकाश यादव ने लगाए घर में घु... Mumbai Versova Suicide Case: मुंबई घूमने आए युवक ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान; प्रेमिका के साथ आया था... Monsoon Update 2026: देश के कई राज्यों में बढ़ा मानसून का दायरा; दिल्ली, बिहार और यूपी समेत इन राज्यो... Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या...

बाबा महाकाल की सवारी में पहली बार पुलिस बैंड देंगा प्रस्तुति, CM बोले- उज्जैन में रचा जाएगा इतिहास

उज्जैन: आज सावन के दूसरे सोमवार में उज्जैन में बाबा महाकाल जनता की हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस दौरान बाबा महाकाल चांदी की पालकी में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर के स्वरूप में और हाथी पर श्री मनमहेश के स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकलेंगे।  लेकिन इस बार बाबा की सवारी में खास बात यह होगी कि इस सवारी में 350 पुलिस जवानों के टुकड़ी मधुर बैंड की प्रस्तुती देंगे। सीएम मोहन यादव ने इसे लेकर कहा कि आज उज्जैन में इतिहास रचेगा।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज बाबा श्री महाकाल की सवारी में 350 जवानों के पुलिस बैंड सुमधुर प्रस्तुती देकर सवारी की गौरव और शोभा को बढ़ाएंगे। डॉ यादव ने कहा, “हमने मध्य प्रदेश के हर जिले में एक पुलिस बैंड के गठन का निर्णय लिया था। आज पुलिस बैंड के प्रशिक्षण का आखिरी दिन है और वे बाबा महाकाल की सवारी’ में भाग लेकर अपना प्रशिक्षण पूरा करेंगे।

आज उज्जैन में इतिहास रचा जाएगा जब बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी अपने वाद्य यंत्रों के साथ बाबा महाकाल की सवारी’ में भाग लेंगे…मैं जनता से अद्भुत पल के सहभागी होने की अपील करता हूं…”