ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

प्रसिद्ध सूफी गायिका की कार में पेट्रोल की जगह भर दिया पानी, गुना में बंद हुई गाड़ी, पुलिस की लेना पड़ी मदद

गुना। जानी-मानी सूफी गायिका समरजीत सिंह रंधावा की कार में गुना जिले के एक पेट्रोल पम्प पर पानी भर दिया गया। इसके बाद रंधावा की कार खराब हो गई, उन्हें आधी रात को बियाबान इलाके में पुलिस की मदद लेना पड़ी और करीब 24 घंटों तक गुना जिले में ही यहां से वहां परेशान भी होना पड़ा। कानपुर निवासी समरजीत सिंह रंधावा इन दिनों मुम्बई में रहती हैं। वे 27 जुलाई को मुम्बई से कार द्वारा कानपुर जा रही थीं। रात लगभग 11.30 बजे उन्होंने गुना जिले के चांचौड़ा क्षेत्र में स्थित राधेश्याम फीलिंग स्टेशन से पेट्रोल भरवाया। कुछ देर बाद नेशनल हाइवे क्रमांक 46 पर गाड़ी बंद पड़ गई तो चालक द्वारा कार निर्माता कम्पनी से सम्पर्क किया गया।

 कम्पनी के प्रतिनिधि ने ऑनलाइन कार की जांच की तो पता चला कि पेट्रोल के स्थान पर कार में पानी भर दिया गया है। समरजीत सिंह रंधावा ने तुरंत डायल-100 को फोन लगाया। पुलिस ने रंधावा और उनके चालक के साथ पेट्रोल पम्प पर पहुंचकर तफ्तीश की तो पता चला कि गाड़ी में पेट्रोल की बजाए पानी भर दिया गया था। बताया जा रहा है कि पम्प पर संचालक संतोष मीना पहुंच गया, जिसने माफी मांगी और तर्क दिया कि बारिश की वजह से टैंक में पानी आ गया होगा वहीं गाड़ी में चला गया। रंधावा की गाड़ी गुना में ठीक हो सकती थी।

इसलिए वे रात में ही पुलिस की मदद से गुना आ गईं और अगले दिन रविवार को शाम 4 बजे दोबारा चांचौड़ा स्थित पेट्रोल पम्प पर पहुंची, जहां मैनेजर और संचालक ने गाड़ी में खराबी सुधरवाने के लिए खर्च की गई राशि देने से मना कर दिया। समरजीत रंधावा ने चाचौड़ा में मामले की शिकायत की है और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। हालांकि अब तक पेट्रोल पम्प संचालक और उसके पम्प के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।