ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam: करोड़ों के दान गबन का खुलासा; अयोध्या में दानपात्रों से नकदी चोरी का पूरा '... Khan Sir Controversy: पटना कोचिंग विवाद में नया मोड़; पुलिस जांच में खुलासा- 'आत्मरक्षा नहीं, दहशत फ... Tej Pratap Yadav Controversy: पूर्व मंत्री तेज प्रताप के खिलाफ FIR दर्ज; आकाश यादव ने लगाए घर में घु... Mumbai Versova Suicide Case: मुंबई घूमने आए युवक ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान; प्रेमिका के साथ आया था... Monsoon Update 2026: देश के कई राज्यों में बढ़ा मानसून का दायरा; दिल्ली, बिहार और यूपी समेत इन राज्यो... Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका...

महाकाल दर्शन के लिए आई महिला परिजनों से बिछड़ी… फोन नंबर भी याद नहीं थे, गूगल मैप से तलाशा गांव

उज्जैन। महाकाल दर्शन के लिए आई एक महिला अपने स्वजन से बिछड़ गई थी। महिला को उसके स्वजन के मोबाइल नंबर पता नहीं थे। उसे यह भी जानकारी नहीं थी कि वह कहां ठहरी है। इस पर पुलिस ने उसके गांव के थाने का नंबर पता कर वहां से परिजनों के नंबर लिए और उनसे संपर्क किया। इसके बाद महिला को रेलवे स्टेशन पर उसके सुपुर्द किया।

एएसआई चंद्रभानसिंह ने बताया कि नीलम देवी पत्नी साधु यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम धागवा जगदीश थाना धारिया सूजान जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे थाने पहुंची थी। जहां उसने बताया कि वह अपने परिजन से बिछुड़ गई है। उसे परिजन के मोबाइल नंबर भी याद नहीं है। यह भी पता नहीं है कि वह कहां ठहरी थी। दोपहर करीब दो बजे उसकी वापसी की ट्रेन है।

तलाश लिया संबंधित थाने का मोबाइल नंबर

  • टीआई अजय कुमार वर्मा ने एएसआई चंद्रभानसिंह को महिला दर्शनार्थी की सहायता करने के निर्देश दिए थे।
  • एएसआई चंद्रभानसिंह ने महिला के गांव के पते को गूगल पर सर्च कर संबंधित थाने का मोबाइल नंबर लिया।
  • इसके बाद थाना धारिया सुजान कुशीनगर उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी से संपर्क किया गया।
  • उप्र पुलिस को संबंधित महिला के परिजन के घर भेजकर उनका मोबाइल नंबर लिया
  • उनसे संपर्क कर उज्‍जैन रेलवे स्टेशन पर महिला को सुपुर्द कर दिया गया।