ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...

कॉलर पकड़ा, घसीटते हुए लाए और दे दनादन पीटा… लखनऊ के अस्पताल में बवाल, डॉक्टर का कर दिया ऐसा हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इग्निस हॉस्पिटल के डॉक्टर रवि देव से मारपीट का मामला सामने आया है. डॉक्टर रवि किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के पूर्व प्रोफेसर रहे हैं. गोमतीनगर स्थित इग्निस हॉस्पिटल में उपचार के दौरान एक मरीज की मौत हो गई. गुस्साए परिजनों ने फिर डॉक्टर रवि देव के साथ मारपीट की. पूर्व प्रोफेसर से हुई इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है.

वीडियो में लोग डॉक्टर की पिटाई करते दिखे. वायरल वीडियो में छह से सात आरोपी नजर आ रहे हैं, जो केजीएमयू के पूर्व प्रोफेसर डॉ. रवि देव को बेरहमी से पीट रहे हैं. आरोपी उन पर कुर्सियां पटक रहे हैं. लात घूंसे बरसा रहे हैं. बतया गया कि आरोपियों ने डॉक्टर से पहले हॉस्पिटल के स्टाफ को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था.

ऐसे शुरू हुई बहस

जानकारी के मुताबिक, यहां एक मरीज का इलाज इग्निस हॉस्पिटल में चल रहा था. बुधवार सुबह डॉ. रवि देव मरीज को देख रहे थे. तभी तीमारदारों की डॉक्टर और स्टाफ नर्स के साथ बहस शुरू हो गई. इसी बीच एक तीमारदार ने स्टाफ पर हाथ उठा दिया. देखते ही देखते ही मारपीट होने लगी. हंगामा बढ़ा तो स्टाफ भाग खड़ा हुआ. मरीज के परिजन, डॉक्टर रवि देव के कैबिन में घुसे. उनकी कॉलर पकड़ी और कमरे से खींचकर वेटिंग हॉल में ले आए. फिर यहां उन्हें पीटने लगे. डॉक्टर पर कुर्सियां तक उठाकर फेंकी गईं.

सीसीटीवी फुटेज वायरल

बताया जा रहा है कि मरीज की इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी. बावजूद इसके डॉक्टर उस मरीज का इलाज करने का दावा कर रहे थे. तीमारदारों के पूछने पर डॉक्टर नाराज हो गए और जाने को कह दिया. इससे तीमारदार भड़क गए. फिर देखते ही देखते अस्पताल में मारपीट शुरू हो गई. पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया, जो कि वायरल हुआ है. हॉस्पिटल की तरफ से गोमतीनगर विस्तार थाने में तहरीरी दी गई है. पुलिस थोड़ी देर में मामला दर्ज करेगी और मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ एक्शन लेगी.