ब्रेकिंग
Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ... Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हु... MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई ... Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का न... MP High Court on Missing Case: "अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती"; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट... Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड... Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का ह... Indore Police Controversy: एमडी ड्रग्स के नाम पर फंसाया, निकला यूरिया; आरोपी आरक्षक ने अधिकारियों के... Jabalpur Accident: नर्मदा नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने के चक्कर में गई जा...

बजट में विकसित भारत की नींव, हर वर्ग को मिलेगी ताकत- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम बजट को मिडिल क्लास को ताकत देने वाला बजट बताया है. उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है. यह देश के गांव, गरीब, किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला है. पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. नौजवानों को अनगिनत नए अवसर देने वाला बजट है. इस बजट से शिक्षा और स्किल को नई ऊंचाइ मिलेगी.

पीएम मोदी ने कहा कि यह मध्यम वर्ग को नई ताकत देने वाला बजट है. यह दलित, जनजाति, पिछड़ों को मजबूती देने वाला बजट है. इस बजट से छोटे व्यापारियों, MSMES को प्रगति का नया रास्ता मिलेगा. इस बजट से महिलाओं की आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. इस बजट में छोटे व्यापारियों, लघु उद्योगों की प्रगति का नया रास्ता मिलेगा.

आर्थिक विकास को मिलेगी नई गति

पीएम ने कहा कि बजट में मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत फोकस किया गया है. इससे आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी. देश में गरीबी समाप्त हो, इसके लिए बजट में खास ध्यान रखा गया है. पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीब, मिडिल क्लास को टैक्स में छूट दी गई है. TDS के नियमों को सरल किया गया है. पूर्वी भारत के विकास को जोड़ दिया गया है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि रोजगार और स्वरोजगार के लिए अभूतपूर्व अवसर बढ़ाना हमारी सरकार की पहचान रही है. आज का बजट इसे और सुदृढ़ करता है. इस बजट में सरकार ने रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन स्कीम की घोषणा की है, इससे देश में करोड़ो नए रोजगार बनेंगे. इससे जीवन में पहली नौकरी पाने वाली युवा की पहली सैलरी हमारी सरकार देगी.

पीएम मोदी ने कहा कि कौशल विकास और उच्च शिक्षा के लिए मदद हो या फिर 1 करोड़ नौजवानों को इंटर्नशिप योजना से गांव, गरीब के नौजवान देश की टॉप कंपनियों में काम करेंगे. हमें हर शहर, हर गांव, हर घर उद्यमी बनाना है, इसी उद्देश्य से मुद्रा लोन की लिमिट को बढ़ाकर 10 लाख से 20 लाख किया गया है. पीएम ने कहा कि हम सब मिलकर भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाएंगे.