ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

UPSC चेयरमैन के इस्तीफे पर मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कही ये बात

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष मनोज सोनी के इस्तीफे और आइएएस ट्रेनी पूजा खेडकर विवाद के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा और आरएसएस भारत के संवैधानिक निकायों पर कब्जा कर रखा है और उनकी स्वायत्तता को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल साइट्स एक्स पर ट्वीट किया कि भाजपा-आरएसएस भारत के संवैधानिक निकायों पर संस्थागत कब्जा करने में व्यवस्थित रूप से लगे हुए हैं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा, अखंडता और स्वायत्तता को नुकसान पहुंच रहा है.

उन्होंने कहा कि यूपीएससी में हुए कई घोटाले राष्ट्रीय चिंता का विषय है. पीएम मोदी और उनके कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए. जाति और चिकित्सा प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़ा करने वाले अयोग्य व्यक्तियों के कई मामलों ने एक ‘पूर्णतया सुरक्षित’ प्रणाली को धोखा दिया है.

उन्होंने कहा कि यह एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों सहित लाखों उम्मीदवारों की वास्तविक आकांक्षाओं का सीधा अपमान है, जो सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी में कड़ी मेहनत करते हैं.