ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

कुख्यात शराब तस्कर को दबोचा, एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं

भोपाल। आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को एक कुख्यात शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी विभाग को लंबे समय से तलाश थी। उसके खिलाफ छोला मंदिर थाना और क्राइम ब्रांच ने 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए हैं। जिसमें लगभग चार आबकारी की धारा 34(2) के बड़े प्रकरण शामिल हैं।

आबकारी कंट्रोलर आरजी भदौरिया ने बताया कि कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी करने वाले तस्करों पर नजर रखी जा रही है। इसी के तहत कैंची छोला, छोला मंदिर, हमीदिया रोड, अशोका गार्डन, स्टेशन सहित पुराने भोपाल में अवैध शराब ठिकाने लगाने वाले तस्कर कैची छोला निवासी विक्की सरदार पर नजर रखी जा रही थी। जिसे टीम द्वारा बुधवार को दबिश देकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। बाद में टीम ने घेराबंदी कर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बताया जा रहा है आरोपित विक्की सरदार महंगी ब्रांडेड शराब की बोतलों में सस्ती शराब बेचने वाली उस गिरोह का भी सदस्य है, जिसका पुलिस ने पिछले दिनों ही पर्दाफाश किया था।